Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 09,  2026

जानें ये स्मार्ट तरीका, बिना फ्रिज के भी दही रहेगा एकदम ताजा!

गर्मियों में दही खाना बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन इस मौसम में दही बहुत जल्दी खट्टी हो जाती है, दही को लंबे समय तक ताजा और मीठा बनाए रखने के लिए यहां 9 प्रभावी टिप्स दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

दही जमाने के लिए हमेशा ताजे और मीठे दही का ही जामन (स्टार्टर) यूज करें। अगर जामन खट्टा होगा, तो जमने वाला नया दही भी खट्टा ही बनेगा

Image Credit: pinterest

ताजा जामन का यूज

गर्मियों में दही जमाने के लिए जामन की मात्रा कम रखें (जैसे 1 लीटर दूध के लिए आधा से एक चम्मच), क्योंकि अधिक जामन दही को जल्दी खट्टा कर देता है

Image Credit: pinterest

जामन की सही मात्रा

जामन मिलाते समय दूध केवल गुनगुना होना चाहिए (उंगली डालने पर गर्माहट सहन हो सके), ज्यादा गर्म दूध में दही खट्टा जमता है और बहुत ठंडे में ढीला

Image Credit: pinterest

दूध का सही टेम्प्रेचर

मिट्टी का बर्तन एक्स्ट्रा पानी सोख लेता है, जिससे दही गाढ़ा और मीठा जमा रहता है। इसके अलावा एयरटाइट ग्लास या सिरेमिक कंटेनर भी अच्छे ओप्शन हैं

Image Credit: pinterest

मिट्टी के बर्तन चुने

जैसे ही दही जम जाए, उसे तुरंत फ्रिज में रख दें। बाहर रहने पर बैक्टीरिया तेजी से एक्टिव होते हैं और दही को खट्टा बना देते हैं

Image Credit: pinterest

जमते ही फ्रिज में रखें

दही को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ढककर रखें। हवा के कांटेक्ट में आने से दही जल्दी खराब और खट्टा होने लगता है

Image Credit: pinterest

हवा से बचाएं

अगर फ्रिज नहीं है, तो दही के बर्तन को एक बड़े बर्तन में भरे ठंडे पानी के बीच में रखें। इससे टेम्प्रेचर कम रहेगा और दही मीठा बना रहेगा

Image Credit: pinterest

ठंडे पानी का यूज

अगर दही थोड़ा खट्टा होने लगे, तो उसमें थोड़ा ठंडा दूध डालकर फेंट लें। यह खटास को तुरंत कम कर टेस्ट को बैलेंस कर देता है

Image Credit: pinterest

दूध मिलाकर बैलेंस करें

हमेशा ताजे और उबले हुए दूध से ही दही जमाएं। कच्चे या पुराने दूध से जमा दही जल्दी खराब हो जाता है

Image Credit: pinterest

ताजे दूध का यूज

बच्चों में बनाए मनी माइंडसेट, बचपन से ही सिखाएं पैसों का सही मोल इन टिप्स के साथ
Find out More