जैकेट से लेकर खत तक, जानिए टाइटैनिक की हर निशानी की चौंकाने वाली कीमत

RMS Titanic से जुड़ी एक लाइफ जैकेट ने नीलामी में सबका ध्यान खींच लिया। जहाज डूबते समय पहनी गई यह जैकेट लाखों पाउंड में बिकी। इसकी ऊंची कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया और एक बार फिर टाइटैनिक की कहानी चर्चा में आ गई

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 8:40 AM
Story continues below Advertisement
इससे पहले 2024 में एक गोल्ड पॉकेट वॉच 1.56 मिलियन पाउंड में बिकी थी।

आज भी RMS Titanic का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक दुखभरी लेकिन दिलचस्प कहानी आ जाती है। हाल ही में इसी जहाज से जुड़ी एक लाइफ जैकेट ने नीलामी में खूब सुर्खियां बटोरीं। ये वही जैकेट है, जिसे एक यात्री ने जहाज डूबते समय पहनकर अपनी जान बचाई थी। सालों पुरानी इस चीज की कीमत इतनी ज्यादा लगी कि हर कोई हैरान रह गया।

ये सिर्फ एक जैकेट नहीं, बल्कि उस हादसे की याद है, जिसे लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। यही वजह है कि टाइटैनिक से जुड़ी चीजों के लिए लोगों में आज भी जबरदस्त दिलचस्पी बनी हुई है और ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो जाती हैं।

किसकी थी ये खास लाइफ जैकेट?


यह लाइफ जैकेट प्रथम श्रेणी की यात्री Laura Mabel Francatelli की थी। खास बात ये है कि इस पर उनके और उसी लाइफबोट में मौजूद अन्य बचे यात्रियों के हस्ताक्षर भी हैं, जिससे इसकी ऐतिहासिक अहमियत और बढ़ गई।

नीलामी में और क्या बिका?

इंग्लैंड के डेवाइज में Henry Aldridge & Son द्वारा आयोजित इस नीलामी में कई अन्य टाइटैनिक से जुड़ी चीजें भी बिकीं। एक लाइफबोट का सीट कुशन 3.9 लाख पाउंड में बिका, जिसे अमेरिका के टाइटैनिक म्यूजियम ने खरीदा। टाइटैनिक के डूबने से कुछ दिन पहले लिखा गया एक खास पत्र नीलामी में करीब 3 लाख पाउंड (लगभग 3.99 लाख डॉलर) में बिक गया। यह पत्र प्रथम श्रेणी के यात्री Archibald Gracie ने 10 अप्रैल 1912 को अपने परिवार को लिखा था। इसमें उन्होंने जहाज की तारीफ करते हुए लिखा कि यह बहुत शानदार है, लेकिन यात्रा पूरी होने के बाद ही वह सही राय देंगे।

क्यों खास है टाइटैनिक की कहानी?

टाइटैनिक को कभी “अडूबने वाला जहाज” कहा जाता था, लेकिन 15 अप्रैल 1912 को ये एक हिमखंड से टकराकर डूब गया। इस हादसे में लगभग 1500 लोगों की जान चली गई। येब घटना आज भी लोगों को भावुक और आकर्षित करती है।

लाइफबोट को लेकर उठा था विवाद

Lucy Duff Gordon और उनके पति Cosmo Duff Gordon के साथ फ्रैंकेटेली लाइफबोट नंबर 1 में सवार थीं। इस नाव में 40 लोगों की जगह थी, लेकिन केवल 12 लोग ही बैठे थे। ठंडे पानी में फंसे लोगों को न बचाने को लेकर उस समय काफी विवाद हुआ था।

अब भी बरकरार है लोगों की दिलचस्पी

नीलामीकर्ता एंड्रयू एल्ड्रिज के मुताबिक, इन रिकॉर्ड कीमतों से साफ है कि टाइटैनिक की कहानी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इससे जुड़े सामान लोगों के लिए इतिहास और भावनाओं का अनमोल हिस्सा हैं।

पहले भी बन चुका है रिकॉर्ड

इससे पहले 2024 में एक गोल्ड पॉकेट वॉच 1.56 मिलियन पाउंड में बिकी थी। यह घड़ी RMS Carpathia के कप्तान को दी गई थी, जिसने टाइटैनिक के करीब 700 लोगों की जान बचाई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।