आमतौर पर ट्रेन में सीट पर किसका अधिकार है यह तय करने के लिए एक कन्फर्म रेलवे टिकट काफी होता है। लेकिन तब क्या होता है जब दो यात्री एक ही बर्थ पर अपना दावा ठोकते हैं, जबकि उनमें से किसी के पास भी 'रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन' (RAC) वाला टिकट नहीं होता? एक वायरल वीडियो में ऐसी ही एक अजीब स्थिति सामने आई है।
