अपनी बेसिक टी-शर्ट को बनाएं सुपर स्टाइलिश, जानें कमाल के यूनिक हैक्स!

एक सिंपल टी-शर्ट (simple T-shirt) को अलग-अलग कपड़ों और एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करके हर मौके के लिए नया लुक तैयार किया जा सकता है। चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस मीटिंग हो या वीकेंड आउटिंग, सही स्टाइलिंग (styling) आपके लुक को पूरी तरह बदल सकती है। यहां बताए गए आसान तरीके आपकी टी-शर्ट को ज्यादा फैशनेबल और वर्सेटाइल (versatile) बना देंगे।

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 10:14 AM

टी-शर्ट (T-shirts) सिर्फ कैजुअल आउटफिट तक ही नहीं रही है। सही स्टाइलिंग (styling) के साथ यही सिंपल टी-शर्ट कॉलेज (college), ऑफिस(office), आउटिंग (outing) या दोस्तों के साथ मिलने-जुलने के लिए भी परफेक्ट लुक दे सकती है। अगर आप एक ही टी-शर्ट को अलग-अलग अंदाज में पहनना चाहते हैं, तो ये आसान स्टाइलिंग टिप्स आपके बहुत काम आएंगे:

Wide-leg Trousers (वाइड-लेग ट्राउजर)

अगर ऑफिस या कॉलेज में स्मार्ट और क्लासी लुक (classy look) चाहिए, तो प्लेन टी-शर्ट (T-shirt) को हाई-वेस्ट वाइड-लेग ट्राउजर (trousers) के साथ पहनें। इसके साथ बेल्ट और लोफर्स आपके लुक को और एलिगेंट बना देंगे।


Denim Jeans (डेनिम जीन्स )

ब्लू या ब्लैक डेनिम जीन्स के साथ व्हाइट या सॉलिड टी-शर्ट हमेशा ट्रेंडी लगती है। स्नीकर्स (Sneakers) और एक स्टाइलिश घड़ी इस लुक को और अट्रैक्टिव बना सकते हैं।

Midis and Skirts (मिडी और स्कर्ट )

अगर आप फेमिनिन (feminine) और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो टी-शर्ट को मिडी (midi) या प्लीटेड स्कर्ट (skirt) के साथ पेयर करें। यह लुक कॉलेज, कैफे डेट या कैजुअल आउटिंग के लिए शानदार रहता है।

Fitted Blazer (फिटेड ब्लेजर )

सिंपल टी-शर्ट के ऊपर फिटेड ब्लेजर पहनकर आप आसानी से प्रोफेशनल (professional) ऑफिस लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ फॉर्मल पैंट और हील्स या लोफर्स (loafers) पहनें।

Layering Style (लेयरिंग स्टाइल )

टी-शर्ट के ऊपर चेक शर्ट, डेनिम जैकेट या लाइटवेट श्रग (shrug) पहनने से आउटफिट में डेप्थ आती है। यह स्टाइल खासतौर पर ट्रैवल और कॉलेज लुक के लिए बेहतरीन है।

Tucked-in Style (टक-इन स्टाइल )

टी-शर्ट (T-shirt) को जीन्स, ट्राउजर या स्कर्ट में टक-इन करने से आपका लुक ज्यादा नीट और स्टाइलिश दिखाई देता है। साथ में स्टेटमेंट बेल्ट जोड़कर इसे और अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है।

Touch of Accessories (एक्सेसरीज टच)

सिर्फ टी-शर्ट (T-shirt) बदलने की बजाय लेयर्ड नेकलेस, स्टड ईयररिंग्स, कैप, सनग्लासेस (sunglasses) या स्लिंग बैग जैसी एक्सेसरीज जोड़ें। इससे सिंपल टी-शर्ट भी स्टाइलिश और ट्रेंडी नजर आएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।