Get App

Stray Dog Row: आवारा कुत्ते की वजह से तेजतर्रार महिला दारोगा की मौत, UPSC की भी तैयारी कर रही थीं ऋचा सचान

Stray Dog Row: यूपी पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर एक आवारा कुत्ते को बचाने की कोशिश में अपने दोपहिया वाहन से गिर गईं। वह ड्यूटी करके बुलेट से अपने कमरे पर लौट रही थीं। इस दौरान अचानक से उनके सामने एक कुत्ता आ गया, जिससे वह बैलेंस खो बैठीं। बुलेट कुत्ते से टकरा गई और दरोगा सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें कुचल दिया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 19, 2025 पर 6:22 PM
Stray Dog Row: आवारा कुत्ते की वजह से तेजतर्रार महिला दारोगा की मौत, UPSC की भी तैयारी कर रही थीं ऋचा सचान
Stray Dog Row: गाजियाबाद में सड़क हादसे में यूपी पुलिस की सब-इंस्पेक्टर ऋचा सचान की दर्दनाक मौत हो गई

Stray Dog Row: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कवि नगर इलाके में एक तेजतर्रार महिला दारोगा की रविवार (17 अगस्त) को देर रात कार की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला सब-इंस्पेक्टर एक आवारा कुत्ते को बचाने की कोशिश में अपने दोपहिया वाहन से गिर गईं। वह ड्यूटी करके बुलेट से अपने कमरे पर लौट रही थीं। इस दौरान अचानक से उनके सामने एक कुत्ता आ गया, जिससे वह बैलेंस खो बैठीं। बुलेट कुत्ते से टकरा गई और दरोगा सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें कुचल दिया। वह गाजियाबाद के महिंद्रा एन्क्लेव में किराए के मकान में रहती थीं।

कवि नगर थाने में सचान की पहली तैनाती थीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कवि नगर थाने की शास्त्री नगर चौकी में तैनात 25 वर्षीय दारोगा ऋचा सचान 17/18 अगस्त की दरमियानी रात करीब दो बजे अपनी ड्यूटी खत्म करके मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। रास्ते में उनकी गाड़ी एक कुत्ते से टकरा गई जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। फिर वह सड़क पर गिर गईं। इसी बीच पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया।

कवि नगर के सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई कोबताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हादसे में गंभीर रूप से घायल दारोगा को पास के ही अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कानपुर की मूल निवासी ऋचा 2023 में दारोगा के पद पर भर्ती हुई थीं। वह शास्त्री नगर चौकी का कार्यभार संभाल रही थीं। वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी भी कर रही थीं। वर्मा ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस लाइन में दारोगा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें