Get App

लखनऊ के मिठाई वाले के बेटे ने हासिल की बड़ी कामयाबी! IIT कानपुर से पढ़कर दुबई में मिला ₹2.5 करोड़ का पैकेज

26 साल के तेजेश वैश ने बताया कि उनके परिवार में कोई भी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से नहीं जुड़ा है। ऐसे में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने स्कॉलरशिप ली और पढ़ाई के साथ कई जगह इंटर्नशिप भी की।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 3:25 PM
लखनऊ के मिठाई वाले के बेटे ने हासिल की बड़ी कामयाबी! IIT कानपुर से पढ़कर दुबई में मिला ₹2.5 करोड़ का पैकेज

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर 26 साल के तेजेश वैश (Tejesh Vaish) ने दुबई तक का सफर तय किया है। वह IIT कानपुर से पढ़ाई करने के बाद आज एक अमेरिकी AI स्टार्टअप में काम कर रहे हैं। इस नौकरी के लिए उन्हें सालाना करीब 2.5 करोड़ रुपये का पैकेज मिल रहा है।

तेजेश के पिता अशोक कुमार वैश लखनऊ के सदर बाजार में मिठाई की दुकान चलाते हैं। उनकी सालाना कमाई करीब 5 लाख रुपये है। तेजेश अपने परिवार के पहले सदस्य हैं, जिन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने स्कॉलरशिप और इंटर्नशिप की मदद से अपनी पढ़ाई पूरी की और आज अपनी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

IIT कानपुर में ऐसे मिली कामयाबी

तेजेश ने IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने पढ़ाई में अच्छा परफॉरमेंस किया और कई उपलब्धियां हासिल कीं। इनमें शामिल हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें