Valentine Week 2026: सिर्फ गिफ्ट से नहीं पिघलेगा दिल! वैलेंटाइन पर दिल्ली के ये 5 रेस्टोरेंट कर देंगे कमाल
Valentine Week 2026: फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए खास होता है। हर साल 7 से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। अगर आप इस बार अपने खास पलों को यादगार बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली के चुनिंदा रोमांटिक रेस्टोरेंट्स में अपने पार्टनर के साथ इस हफ्ते को खास अंदाज़ में सेलिब्रेट कर सकते हैं
Valentine Week 2026: दिल्ली में मौजूद कुछ रोमांटिक रेस्टोरेंट्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
Valentine Week 2026: फरवरी का महीना प्यार और रोमांस का प्रतीक माना जाता है, खासकर प्रेमी जोड़ों के लिए। हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है, जब कपल्स अपने रिश्ते को खास बनाने के लिए नए-नए प्लान करते हैं। इस दौरान रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक प्यार जताने के कई मौके मिलते हैं। अगर आप भी इस बार वैलेंटाइन वीक को यादगार बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली में मौजूद कुछ रोमांटिक रेस्टोरेंट्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। राजधानी में ऐसे कई कैफे और डाइनिंग स्पॉट हैं, जहां का खूबसूरत माहौल, धीमा संगीत और स्वादिष्ट खाना आपके खास पलों को और भी खास बना देता है।
यहां आप शांति से बैठकर अपने पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर सुकून के पल महसूस कर सकते हैं। सही जगह का चुनाव आपके वैलेंटाइन वीक को यादगार बना सकता है और प्यार के इस हफ्ते को हमेशा के लिए खास बना देता है।
जबरदस्त स्वाद
FIRED UP में हर डिश ताजी चीजों से ऑर्डर पर बनाई जाती है। मेन्यू में सलाद, सूप, इटालियन पिज्जा और पास्ता शामिल हैं। यहां के पिज्जा नेपोलिटन और थिन-क्रस्ट स्टाइल में मिलते हैं, जिनमें हल्का यूरोपियन और मैक्सिकन स्वाद भी है।
ब्रंच से लेकर डिनर तक सब कुछ
यहां आप वैलेंटाइन ब्रंच या रोमांटिक डिनर दोनों का मजा ले सकते हैं। Avocado Toast, Paneer Bhurji Toast जैसे ब्रेकफास्ट ऑप्शन से लेकर Margherita, BBQ Chicken और Farmer’s Pizza तक सब कुछ दिल खुश कर देता है।
मिठास के साथ डेट
खाने के बाद लाइव तैयार किया गया तिरामिसू, Biscoff चीजकेक और क्रीमी जेलाटो डेट को और भी मीठा बना देते हैं। साथ में मॉकटेल, कॉफी और शेक्स भी मिलते हैं।
लोकेशन: FIRED UP!, M3M 65th Avenue, Gurugram
दो लोगों का खर्च: ₹1,200 + टैक्स
Kokoy: कॉफी और प्यार की बातें
अगर आप शोर-शराबे से दूर, शांत माहौल में वैलेंटाइन मनाना चाहते हैं, तो Kokoy Café एक बढ़िया विकल्प है। यह कैफे गुरुग्राम के सेक्टर 23 में स्थित है।
आराम और अपनापन भरा माहौल
Kokoy का माहौल बहुत सादा और सुकून देने वाला है। यहां आप बिना किसी जल्दबाजी के बैठकर बातें कर सकते हैं और समय बिता सकते हैं।
हल्का-फुल्का और स्वादिष्ट खाना
यहां का मेन्यू दिनभर उपलब्ध रहता है। नाश्ते में पैनकेक, वॉफल्स, ओट्स और भुर्जी जैसे ऑप्शन हैं। लंच और डिनर के लिए पिज्जा, पास्ता, सलाद और सैंडविच मिलते हैं।
कॉफी के शौकीनों के लिए
Kokoy अपनी Chikmagalur कॉफी के लिए जाना जाता है। यहां Espresso से लेकर खास फ्लेवर वाली कॉफी भी मिलती है।
पता: सेक्टर 23, गुरुग्राम
दो लोगों का खर्च: ₹1,500 + टैक्स
ZYXX Kitchen: अनोखा माहौल और अलग स्वाद
ZYXX Kitchen & Restaurant (M3M Urbana, सेक्टर 67) उन कपल्स के लिए है जो कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं।
देश-विदेश के स्वाद एक जगह
यहां आपको इंडियन, एशियन और यूरोपियन फ्लेवर का अनोखा मेल मिलेगा। पास्ता, पिज्जा, बिरयानी और खास नॉन-वेज डिशेज़ यहां की पहचान हैं।
दो लोगों का खर्च: ₹1,800 + टैक्स
MOETS: पुराने स्वाद, नई यादें
1965 से लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए MOETS अब गुरुग्राम के Elan Epic में भी है। यहां का इंडियन और चाइनीज खाना बहुत पसंद किया जाता है।
घर जैसा स्वाद
Butter Chicken, Dal Makhani और Tandoori डिशेज यहां की जान हैं।
दो लोगों का खर्च: ₹2,500 + टैक्स
Tulsi: शुद्ध शाकाहारी और सुकून भरा अनुभव
अगर आप प्योर वेज खाना पसंद करते हैं, तो Tulsi Restaurant एक शानदार विकल्प है। यहां हेल्दी और हल्का खाना मिलता है।
स्वाद के साथ सेहत का ख्याल
Jackfruit Galouti, खास ड्रिंक्स और मिठाइयां यहां जरूर ट्राय करें।
दिल्ली के ये कैफे भी हैं रोमांटिक
वैलेंटाइन वीक में Cafe Tonino, Cafe Tesu, QLA Cafe, Sky Cafe और Rose Cafe कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सुंदर माहौल और स्वादिष्ट खाना इन्हें खास बनाता है।