Valentine Week 2026: फरवरी का महीना प्यार और रोमांस का प्रतीक माना जाता है, खासकर प्रेमी जोड़ों के लिए। हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है, जब कपल्स अपने रिश्ते को खास बनाने के लिए नए-नए प्लान करते हैं। इस दौरान रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक प्यार जताने के कई मौके मिलते हैं। अगर आप भी इस बार वैलेंटाइन वीक को यादगार बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली में मौजूद कुछ रोमांटिक रेस्टोरेंट्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। राजधानी में ऐसे कई कैफे और डाइनिंग स्पॉट हैं, जहां का खूबसूरत माहौल, धीमा संगीत और स्वादिष्ट खाना आपके खास पलों को और भी खास बना देता है।
