जनवरी खत्म होते ही मौसम में प्यार की हल्की-सी मिठास घुलने लगती है। 7 फरवरी से शुरू होने वाला वेलेंटाइन वीक कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान हर कोई चाहता है कि वो अपने पार्टनर के साथ सुकून और प्यार भरे पल बिताए। लेकिन दिल्ली की भीड़, ट्रैफिक और शोर कई बार प्लान खराब कर देते हैं। अगर आप भी इस वेलेंटाइन डे शहर से बाहर जाए बिना किसी शांत और रोमांटिक जगह की तलाश में हैं, तो दिल्ली में ही कई ऐसे कोने मौजूद हैं जो आपकी डेट को खास बना सकते हैं। यहां न ज्यादा शोर होता है और न ही भीड़ की परेशानी।
बस खुली हवा, खूबसूरत नजारे और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम। ऐसी जगहों पर बैठकर बातें करना, टहलना या बस एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना यादगार बन जाता है। इस वेलेंटाइन, भीड़ से दूर रहकर प्यार के इन खास पलों को दिल से जीने का मौका जरूर लें।
नॉर्थ कैंपस की रिज रोड उन कपल्स के लिए परफेक्ट है, जो शांति और नेचर के करीब रहना पसंद करते हैं। हरियाली से घिरी इस सड़क पर हाथों में हाथ डालकर टहलना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। यहां का शांत माहौल बातचीत को और गहरा बना देता है।
हौज खास स्थित डियर पार्क में झील, फूलों की क्यारियां और हिरणों की मौजूदगी डेट को बेहद रिलैक्सिंग बना देती है। भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर, यहां बिताया गया वक्त दिल को सुकून देता है।
अगर आपको थोड़ा चहल-पहल पसंद है, तो कनॉट प्लेस बेहतरीन विकल्प है। विंडो शॉपिंग, सेंट्रल पार्क में बैठकर बातें करना और किसी कैफे में लंच—यहां हर पल खास बन जाता है।
महरौली का कुतुब मीनार एरिया रोमांटिक डिनर के लिए शानदार है। ऐतिहासिक नज़ारों के साथ कैफे में बिताई गई शाम यादों में बस जाती है। भीड़ से बचने के लिए एडवांस बुकिंग जरूर करें।
साकेत का ये गार्डन रंग-बिरंगे फूलों और कलात्मक माहौल के लिए मशहूर है। खुली हवा में सुकून भरे पल बिताने वाले कपल्स के लिए ये वेलेंटाइन डे की हॉट फेवरेट लोकेशन है।