Get App

Valentine Week: पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना है? वेलेंटाइन डे पर दिल्ली की इन जगहों पर जरूर जाएं

Valentine Week Travel Ideas: वेलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR की ये 5 शानदार जगहें आपकी डेट के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं। यहां आपको भीड़ और शोर से दूर सुकून भरा माहौल मिलेगा, जहां रोमांस के साथ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का पूरा मौका मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 1:34 PM
Valentine Week: पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना है? वेलेंटाइन डे पर दिल्ली की इन जगहों पर जरूर जाएं
Valentine Week Travel Ideas: दिल्ली में ही कई ऐसे कोने मौजूद हैं जो आपकी डेट को खास बना सकते हैं।

जनवरी खत्म होते ही मौसम में प्यार की हल्की-सी मिठास घुलने लगती है। 7 फरवरी से शुरू होने वाला वेलेंटाइन वीक कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान हर कोई चाहता है कि वो अपने पार्टनर के साथ सुकून और प्यार भरे पल बिताए। लेकिन दिल्ली की भीड़, ट्रैफिक और शोर कई बार प्लान खराब कर देते हैं। अगर आप भी इस वेलेंटाइन डे शहर से बाहर जाए बिना किसी शांत और रोमांटिक जगह की तलाश में हैं, तो दिल्ली में ही कई ऐसे कोने मौजूद हैं जो आपकी डेट को खास बना सकते हैं। यहां न ज्यादा शोर होता है और न ही भीड़ की परेशानी।

बस खुली हवा, खूबसूरत नजारे और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम। ऐसी जगहों पर बैठकर बातें करना, टहलना या बस एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना यादगार बन जाता है। इस वेलेंटाइन, भीड़ से दूर रहकर प्यार के इन खास पलों को दिल से जीने का मौका जरूर लें।

रिज रोड

नॉर्थ कैंपस की रिज रोड उन कपल्स के लिए परफेक्ट है, जो शांति और नेचर के करीब रहना पसंद करते हैं। हरियाली से घिरी इस सड़क पर हाथों में हाथ डालकर टहलना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। यहां का शांत माहौल बातचीत को और गहरा बना देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें