Viral Video: 1 मिनट लेट होने पर बंद हुआ बोर्डिंग गेट, 13 मिनट पहले उड़ गई इंडिगो की फ्लाइट; यात्री ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर एक यात्री का इंडिगो एयरलाइन को लेकर किया गया पोस्ट वायरल हो रहा है। यात्री का आरोप है कि उसे सिर्फ एक मिनट की देरी के कारण फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया, जबकि विमान तय समय से 13 मिनट पहले ही रवाना हो गया। इस घटना के बाद यात्री ने एयरलाइन के समय से जुड़े नियमों पर सवाल उठाए हैं

अपडेटेड Nov 15, 2026 पर 5:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यात्री के मुताबिक, वह सुबह 5:06 बजे ही बोर्डिंग गेट पर पहुंच गए थे

सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइन को लेकर किया गया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में यात्री ने कहा कि, उसे सिर्फ एक मिनट की देरी की वजह सेइंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। व्यक्ति ने बताया कि, विमान तय समय से 13 मिनट पहले ही रवाना हो गया था। यात्री ने सवाल उठाया है कि आखिर एयरलाइन यात्रियों और अपनी फ्लाइट के समय को लेकर अलग-अलग नियम क्यों अपना रही है। यात्री ने इंस्टाग्राम पर अपना एक्सपीरिएंश शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंडिगो की फ्लाइट बुक की

यात्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी परेशानी शेयर करते हुए बताया कि, स्पाइसजेट के साथ खराब एक्सपीरिएंश के बाद उन्होंने जल्दबाजी में इंडिगो की फ्लाइट बुक करनी पड़ी। उनके मुताबिक, स्पाइसजेट ने कई बार उड़ान का समय बदला और घंटों इंतजार कराने के बाद आखिरकार फ्लाइट रद्द कर दी। इसके बाद परिवार ने दिल्ली से राजकोट जाने के लिए इंडिगो की टिकट बुक की, जिसके लिए उन्हें 16,600 रुपये चुकाने पड़े। ये फ्लाइट सुबह 5:30 बजे रवाना होने वाली थी। उस समय परिवार के साथ उनका बीमार और थका हुआ बच्चा भी था।


1 मिनट की देरी पर नहीं चढ़ने दिया

यात्री के मुताबिक, वह सुबह 5:06 बजे ही बोर्डिंग गेट पर पहुंच गए थे, लेकिन एयरलाइन कर्मचारियों ने उन्हें यह कहते हुए विमान में चढ़ने से रोक दिया कि उन्हें पहुंचने में एक मिनट की देरी हो गई है। परिवार ने स्टाफ से कई बार अनुरोध किया कि उन्हें फ्लाइट में जाने दिया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। यात्री ने अपनी पोस्ट में इंडिगो को टैग करते हुए सवाल किया, "प्रिय IndiGo6E, क्या आपकी समय पर उड़ान भरने की नीति सिर्फ यात्रियों के लिए ही है?"

 

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Yours_not_yours (@lost_itinerant)

यात्री ने आरोप लगाया कि, सुबह 5:30 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट तय समय से 13 मिनट पहले यानी सुबह 5:17 बजे ही रवाना हो गई। उन्होंने ये भी दावा किया कि, टिकट दोबारा बुक कराने के लिए उन्हें 12 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़े। यात्री के मुताबिक, फ्लाइट तय समय से सात मिनट पहले ही यात्रियों की बोर्डिंग भी शुरू कर रही थी।

खर्च हुए 28600

यात्री ने आगे कहा कि, "सुबह 11 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 6047 में सुबह 10:53 बजे तक बोर्डिंग जारी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यात्रियों को सिर्फ एक मिनट की देरी होने पर फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया जाता है, तो उड़ान के समय के करीब तक बोर्डिंग कैसे चलती रहती है? यात्री ने बताया कि इस पूरी घटना में उन्हें टिकट के लिए कुल 28,600 रुपये खर्च करने पड़े। साथ ही उनका बीमार बच्चा भी काफी परेशान हुआ। उन्होंने एयरलाइन पर इस मामले में कोई जवाबदेही नहीं दिखाने का आरोप लगाया।"

यात्री ने मांग की कि, "एयरलाइन कर्मचारियों के व्यवहार की जांच की जाए, फ्लाइट के तय समय से पहले रवाना होने की वजह बताई जाए और उनसे लिए गए 12 हजार रुपये अतिरिक्त वापस किए जाएं। ग्राहक सेवा के नाम पर परेशान यात्रियों से ज्यादा पैसे लेना और अपनी जिम्मेदारी से बचना सही नहीं है।"

लोगों ने दिया रिएक्शन

इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने यात्री का समर्थन करते हुए लिखा कि, "वह उनकी बात से पूरी तरह सहमत हैं। कई बार एयरलाइन अंतिम बोर्डिंग के लिए बुलाती है, लेकिन एक मिनट की देरी होने पर गेट बंद कर दिया जाता है, जबकि कुछ यात्री उस समय भी विमान की ओर जा रहे होते हैं।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, "एयरलाइन तीन घंटे की देरी वाली फ्लाइट के लिए भी दो घंटे पहले बोर्डिंग शुरू कर देती है। इसके बाद खराब मौसम और एयर ट्रैफिक जैसी वजहों से उड़ान में देरी होती रहती है। यूजर ने इसे यात्रियों को मिलने वाले दो घंटे की देरी से जुड़े नियमों से बचने का तरीका बताया।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।