सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइन को लेकर किया गया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में यात्री ने कहा कि, उसे सिर्फ एक मिनट की देरी की वजह सेइंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। व्यक्ति ने बताया कि, विमान तय समय से 13 मिनट पहले ही रवाना हो गया था। यात्री ने सवाल उठाया है कि आखिर एयरलाइन यात्रियों और अपनी फ्लाइट के समय को लेकर अलग-अलग नियम क्यों अपना रही है। यात्री ने इंस्टाग्राम पर अपना एक्सपीरिएंश शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
