5 नवंबर... आज का दिन क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है, क्योंकि उनके फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली 38 साल के हो गए। दिल्ली की गलियों से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज बनने तक का उनका यह सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

5 नवंबर... आज का दिन क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है, क्योंकि उनके फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली 38 साल के हो गए। दिल्ली की गलियों से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज बनने तक का उनका यह सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
ANI के अनुसार, विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों तक ने बधाइयों की बाढ़ ला दी है। सुबह से ही #HappyBirthdayViratKohli ट्रेंड कर रहा है। फैंस उनकी पुरानी यादगार पारियों के वीडियो शेयर कर रहे हैं, वहीं क्रिकेट जगत से जुड़े लोग उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे बड़ा चेज मास्टर बता रहे हैं।
कभी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाला वो लड़का, आज रिकॉर्ड बुक का हर पन्ना अपने नाम कर चुका है। चेज मास्टर, रन मशीन... नाम कई हैं, लेकिन कहानी एक ही है - हार न मानने की।
आज उनके जन्मदिन पर हम उनके वो 38 आंकड़े लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे - चीकू, Happy Birthday!
शुरुआत ऐसी थी, अंदाजा किसी को नहीं था
टेस्ट में कप्तानी हो या बल्लेबाजी, सबमें नंबर-1
वनडे में तो जैसे कोई मुकाबला ही नहीं
टी20 और आईपीएल में भी वही बादशाहत
वो आंकड़े जो उन्हें महान बनाते हैं
कोहली का सफर अभी खत्म नहीं हुआ, आगे और भी रिकॉर्ड टूटेंगे
38 की उम्र में भी कोहली की भूख वही है। जिम में पसीना, मैदान पर वही जुनून। फैंस को अब भी उम्मीद है कि आगे भी कई बड़ी पारियां उनका इंतजार कर रही हैं। क्योंकि जब तक कोहली क्रीज पर हैं, तब तक मैच खत्म नहीं होता।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।