IMD Rain Alert: इन पांच राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Weather Forecast, IMD Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं 31 मई को आंधी तूफान के साथ ही बारिश भी हो सकती है। इन दोनों ही दिनों में तापमान अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री तक रह सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों तक तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी और उत्तरी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान आने की भी उम्मीद है

अपडेटेड May 31, 2025 पर 6:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD Rain Forecast : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है

Weather Forecast, IMD Rain Alert:  केरल और महाराष्ट्र में समय से पहले मानसून पहुंच गया है और अब ये तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। उत्तर भारत में अब जल्द ही बारिश का दौर शुरु होने वाला है। देश के कई हिस्सों में इस दिनों मौसम परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं भारी बारिश का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मौसम के लिहाज से अगले 3 से 4 दिन काफी अहम हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को देश के पांच राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुरुवार रात से इन राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के मुताबिक, यह बारिश बांग्लादेश के ऊपर बने दबाव की वजह से हो रही है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। आइए जानते हैं देश में शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं 31 मई को आंधी तूफान के साथ ही बारिश भी हो सकती है। इन दोनों ही दिनों में तापमान अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री तक रह सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों तक तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी और उत्तरी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान आने की भी उम्मीद है। वहीं इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।


पांच राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय और मणिपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुरुवार रात से इन राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जो शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के मुताबिक, यह बारिश बांग्लादेश के ऊपर बने दबाव की वजह से हो रही है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी ने बताया, “इस समय जो भारी बारिश हो रही है, वह बांग्लादेश के ऊपर बने दबाव के कारण है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होकर एक सामान्य निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।” लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मणिपुर में भारी बारिश के आसार

मणिपुर के कई जिलों—कांगपोकपी, सेनापति, थौबल, चुराचांदपुर और नोनी में अधिकारियों ने लोगों से सावधान रहने और मौसम से जुड़ी सुरक्षा सलाहों का पालन करने की अपील की है। यह चेतावनी भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए दी गई है। सरकारी बयान के मुताबिक, 29 मई से 1 जून तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तेज़ हवाएं (30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार), बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है।

यूपी में भी गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस बीच, बादलों की आवाजाही से गर्मी के साथ उमस भी महसूस की जा रही है। प्रदेश में हो रही उमस भरी गर्मी और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग ने 30 से 31 मई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार, 30 से 31 मई तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।