Image Credit: Canva

रोज सूर्य नमस्कार करने से होंगे गजब के फायदे

by Roopali Sharma | jun 21,  2025

भारत समेत पूरी दुनिया में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। योग, हमारे शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है।

Image Credit: Canva

अगर आप पहली बार योग करने जा रहे हैं तो आपको पहले सूर्य नमस्कार से शुरुआत करनी चाहिए। सूर्य नमस्कार करने के कई फायदे होते हैं।

Image Credit: Canva

सूर्य नमस्कार आपके शरीर पूरी तरह से फिट रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

Image Credit: Canva

सूर्य नमस्कार आपका वजन कम करने में भी मदद करता है। वहीं डेली सूर्य नमस्कार करने से शरीर की पीठ और पैरों की सभी मांसपेशियों को भी मजबूत करता है।

Image Credit: Canva

सूर्य नमस्कार योग को 12 अलग-अलग योगासन एक के बाद एक क्रम से किए जाते हैं। ये सभी आसन शरीर को अच्छी तरह से स्ट्रेच करते हैं और हर आसन के साथ सांस लेने और छोड़ने का खास तरीका होता है, जिससे शरीर और मन दोनों को संतुलन मिलता है।

Image Credit: Canva

अगर आप सूर्य नमस्कार की शुरुआत कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि इसे किसी एक्सपीरिएंस योग शिक्षक की निगरानी में करें, ताकि आसनों को सही तरीके से सीखा जा सके।

Image Credit: Canva

वहीं प्रेग्नेंट महिलाओं को सूर्य नमस्कार करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि सूर्य नमस्कार उनके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहे।

Image Credit: Canva

सुबह सूर्य नमस्कार से आपके शरीर का पाचन क्रिया तेज होती है और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और अपच में राहत मिलती है।

Image Credit: Canva

रोजाना सूर्य नमस्कार से आपकी फिटनेस काफी अच्छी हो सकती है। अगर आप रोजाना 10 राउंड तक सूर्य नमस्कार करते हैं तो आपकी 150 कैलोरी तक बर्न की जा सकती हैं, जो आपके वजन को कम करने में काफी मददगार हो सकती है।

Image Credit: Canva

सूर्य नमस्कार के समय को आप अपनी क्षमता के अनुसार घटा या बढ़ा सकते हैं। सूर्य नमस्कार को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें और हेल्दी लाइफ की तरफ एक कदम बढ़ाए।

Image Credit: Canva

कुर्ते के फ्रंट में बनवा लें ये इतनी गॉर्जियस डिजाइन, सब देखते रह जाएंगे
Find out More