गुरुग्राम की एक महिला ने बताया कि उनके सिक्योरिटी गार्ड के रवैया ने उन्हें काफी हैरान कर दिया। महिला ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड उनके लिए घर का बना खाना लेकर आया साथ ही उन पर काफी चिल्लाया भा । उन्होंने और उनकी रूममेट ने अपने कुक को काम से निकाल दिया था। उनकी पोस्ट पर ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह काइंडनेस भरा कदम था या अनकंफर्टेबल कर देने वाला बर्ताव....
प्रियंका गिरी ने अपने वीडियो में बताया कि "क्या यह अजीब है या परवाह करने वाला? मैंने गुड़गांव में अपने कुक को नौकरी से निकाल दिया था।" उन्होंने बताया कि पिछले कुक को हटाने के बाद वह और उनकी रूममेट किसी दूसरे कुक की तलाश कर रही थीं। जब वह काम पर थीं तो उनके सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें मैसेज करके बताया कि वह उनके लिए खाना लेकर आया है।
प्रियंका ने कहा, "मैं थोड़ी कन्फ्यूज्ड थी। मुझे लगा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैंने उनसे पहले मदद मांगी थी। मैं अभी ऑफिस से आई थी और गार्ड ने मुझे मैसेज कर बताया कि खाना कृतिका को भी दे देना। तभी मुझे याद आया कि मेरी रूममेट ने उसे बताया था कि हम कुक ढूंढ रहे हैं।"
प्रियंका ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पत्नी से उनके और उनकी रूममेट के लिए खाना बनाने को कहा था। उन्होंने आगे कहा- मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस बारे में कैसा महसूस करूं।" बाद में उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में और जानकारी देते हुए कहा, "उसने कहा कि उसे पैसे नहीं चाहिए और वह रोज खाना भेजेगा। बस यहीं से मुझे उसकी बात डरावनी और कन्फ्यूजिंग लगने लगी।"
प्रियंका ने कहा कि वह और गार्ड इतने क्लोज नहीं थे कि वह बिना पैसे के हमें खाना खिलाए और हमें वह अजीब न लगे। अगर खाना लाने से पहले वह पूछ लेता तो यह बात शायद इतनी अजीब और कन्फ्यूजिंग न लगती।
सिक्योरिटी गार्ड उन पर "चिल्लाया"
उन्होंने लिखा- हमने उसे धन्यवाद कहा। लेकिन जब गार्ड ने उन्हें खाना दिया तो वह उन पर काफी बुरी तरह से "चिल्लाया," जो उन्हें अजीब लगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बातचीत की हर बात 60 सेकंड के वीडियो में नहीं बताई जा सकती। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि आप लकी और प्रिविलेज्ड हैं कि आपको अतीत में ऐसे बुरे अनुभव नहीं हुए, जिससे आप हमारी तरह परेशान हों।"
प्रियंका ने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि सावधान रहने का मतलब किसी की एहसान न मानना होता है। आप किसी के एफर्ट की तारीफ कर सकते हैं और फिर भी अपनी सीमाएं तय कर सकते हैं, जब कोई चीज आपको असहज करे। खासकर तब, जब कोई जानता हो कि आप कहां रहते हैं और आपके बीच अच्छी बॉन्डिंग भी न हो।"
इस वीडियो ने प्लेटफॉर्म पर लोगों का ध्यान खींचा है। ऑनलाइन मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ लोगों ने कहा कि गार्ड शायद अपनी पत्नी को कुक के तौर पर काम दिलाने की कोशिश कर रहा होगा। वहीं दूसरों का कहना है कि सावधान रहने में कोई बुराई नहीं है। एक यूजर ने लिखा, "ज्यादा मत सोचो.... हो सकता है कि यह बस एक अच्छा व्यवहार हो।"
एक अन्य यूजर ने कहा- हो सकता है कि वह अपनी वाइफ को नौकरी दिलाने की कोशिश कर रहा हो। एक ने लिखा आजकल लोग कम अच्छा बर्ताव करते हैं , जिसके चलते जब कोई हमारी मदद करता है तो हमें उस पर शक होने लगता है। एक और यूजर ने कहा, "दोस्तों, शहर के हालात इतने खराब हैं कि कोई भी महिला किसी पुरुष से कोई अच्छी चीज भी स्वीकार नहीं करना चाहेगी। हमारे आस-पास इतनी बुरी घटनाएं हो रही हैं कि मन में सबसे पहला विचार यही आता है कि शायद उसकी नीयत खराब है। मैं तुम्हारी बात पूरी तरह समझती हूं।"