
2 जून की शाम पटना में खान सर ने अपनी शादी का शानदार रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें करीब 5000 मेहमान शामिल हुए। इस खास मौके पर वे पहली बार अपनी पत्नी के साथ सबके सामने नजर आए।
ग्रैंड रिसेप्शन में राजनीति, फिल्म, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया।
खान सर की उनकी वाइफ के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खान सर की पत्नी का नाम ए.एस. खान बताया जा रहा है, पूरे रिसेप्शन के दौरान घूंघट में ही रहीं।
खान सर की वाइफ पूरे रिसेप्शन में घूंघट में रही, वहीं खान सर की बातों पर बातों पर मुस्कुराती नजर आईं। वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि वे खान सर की दूर की रिश्तेदार हैं और सिवान जिले के झगराहवा बार गांव की रहने वाली हैं। खान सर के नाना का घर भी यहीं है।
जानकारी के मुताबिक, खान सर की दुल्हन ए.एस. खान उनकी मां की पसंद है। अभी तक ए.एस. खान की कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
जानकारी के मुताबिक ए.एस. खान अपनी स्कूली पढ़ाई आईसीएसई बोर्ड से की है। फिलहाल वह हाउस वाइफ हैं और परिवार के साथ रहती हैं, हालांकि इस बारे में कोई पक्की पुष्टि नहीं हुई है।
खान सर ने अपनी एक क्लास के दौरान बताया कि उनकी शादी पूरी तरह पारिवारिक समझौते से हुई थी। यह शादी उस समय हुई जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा था। इस मौके पर सिर्फ 10 से 15 नजदीकी रिश्तेदार ही मौजूद थे।
खान सर की शादी की सारी तैयारियों और अरेंजमेंट की जिम्मेदारी उनकी मां और छोटे भाइयों ने संभाली थी। बता दें खान सर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी जबरदस्त लोकप्रियता के चलते लाखों लोगों के बीच एक जाना-पहचाना नाम हैं।