जब भी हम किसी होटल में ठहरते हैं, तो सबसे पहली चीज जो नजर में आती है, वह है कमरे में इस्तेमाल होने वाली सफेद चादरें, तौलिये, तकिए के कवर और बाथरोब। ये सफेदी सिर्फ एक डिजाइन चॉइस नहीं होती, बल्कि इसके पीछे होटल इंडस्ट्री की एक सोच-समझकर अपनाई गई रणनीति होती है। सफेद रंग साफ-सफाई, हाइजीन और भरोसे का प्रतीक माना जाता है, जिससे मेहमानों को तुरंत यह एहसास होता है कि उन्हें एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दिया जा रहा है। इसके अलावा, सफेद लिनेन का इस्तेमाल रखरखाव और सफाई को भी आसान बनाता है, क्योंकि किसी भी दाग या गंदगी को तुरंत देखा जा सकता है।
