सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई हैरान है तो कोई अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहा। वीडियो में एक महिला जूकीपर करीब 250 पाउंड यानी 113 किलो से ज्यादा वजन वाले विशाल मगरमच्छ को बिल्कुल आसानी से अपनी बाहों में उठाए नजर आती है। आमतौर पर इतने बड़े मगरमच्छ को देखकर लोग दूर रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल अलग है। मगरमच्छ महिला की बाहों में बेहद शांत दिखाई देता है और वह भी बिना किसी परेशानी के उसे लेकर चलती नजर आती हैं।
