अपनी डाइट में शामिल करें ये 6 पौष्टिक माइक्रोग्रीन्स, जो आपको बनाएं एकदम फिट
माइक्रोग्रीन्स छोटे-नन्हे पौधे होते हैं जो सब्जियों, जड़ी-बूटियों या अनाज के अंकुरित रूप होते हैं। ये सिर्फ आकार में छोटे होते हैं पोषण में काफी बड़े होते हैं।
Image Credit: Google
इनके अंदर विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट्स, और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
Image Credit: Google
इन्हें हर दिन अपनी डाइट में शामिल करना आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं उन माइक्रोग्रीन्स के बारे में जो आपकी डाइट को सुपर हेल्दी बना सकते हैं।
Image Credit: Google
ब्रोकली माइक्रोग्रीन्स कैंसर-रोधी तत्व सलफोराफेन से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन C, A, और K प्रचुर मात्रा में होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
Image Credit: Google
ब्रोकली माइक्रोग्रीन्स
मूली के ये छोटे पौधे एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन A, C, E से समृद्ध होते हैं। ये आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं।
Image Credit: Google
मूली के माइक्रोग्रीन्स
सूरजमुखी के माइक्रोग्रीन्स प्रोटीन, मेग्नीशियम, जिंक और आयरन से भरपूर होते हैं। ये हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत में सुधार करते हैं।
Image Credit: Google
सूरजमुखी
चुकंदर के माइक्रोग्रीन्स पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं।
Image Credit: Google
चुकंदर के माइक्रोग्रीन्स
मेथी के ये माइक्रोग्रीन्स आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये मसल्स और रक्त संचार के लिए फायदेमंद हैं और हल्का कड़वा स्वाद भी देते हैं।
Image Credit: Google
मेथी के माइक्रोग्रीन्स
सरसों के ये पौधे विटामिन A, C, और K के उच्च स्रोत हैं। ये आपकी त्वचा की सेहत सुधारने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं।