Image Credit: google

by shradha tulsyan | SEPT 6,  2025

किसे नहीं खाने चाहिए ओट्स? जानिए 5 ऐसी खास स्थिति जिनमें ओट्स नुकसानदेह हो सकते हैं

ओट्स को वजन कम करने और दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता।  

Image Credit: istock

अगर आपको पाचन की समस्याएं हैं जैसे गैस, पेट फूलना या सूजन, तो ओट्स आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं।  

Image Credit: istock

ग्लूटेन से एलर्जी या सेलिआक बीमारी वाले लोगों को ओट्स के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इनमें ग्लूटेन हो सकता है।  

Image Credit: istock

ओट्स में फाइटिक एसिड होता है जो आयरन के अवशोषण को रोक सकता है, इसलिए आयरन की कमी वालों के लिए जोखिम हो सकता है।  

Image Credit: istock

किडनी रोगी जिनको फॉस्फोरस और पोटैशियम सीमित मात्रा में लेने की सलाह होती है, उन्हें डॉक्टर से बिना सलाह लिए ओट्स नहीं खाना चाहिए।  

Image Credit: istock

जो लोग केवल ओट्स पर निर्भर डाइट करते हैं, वे जल्दी थकावट और पोषण की कमी का सामना कर सकते हैं।  

Image Credit: istock

ओट्स में मौजूद फाइबर पाचन के लिए अच्छा होता है लेकिन सभी की पाचन शक्ति इसके लिए ठीक नहीं होती।  

Image Credit: istock

फैटी लीवर के लिए किचन में ही है परफेक्ट इलाज
Find out More