मिलेट्स सेहत के लिए क्यों हैं सुपरफूड? जानिए 8 अद्भुत फायदे
आजकल मिलेट्स यानी मोटा अनाज खूब लोकप्रिय हो रहा है। ज्वार, बाजरा, रागी जैसे ये अनाज ना सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद भी हैं।
Image Credit: google
डायबिटीज, दिल की बीमारी से लेकर वजन कम करने और अच्छी स्किन तक, मिलेट्स हर समस्या का हल हैं। आइए जानें मिलेट्स खाने के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ।
Image Credit: google
मिलेट्स ऐसे मोटे अनाज हैं जैसे बाजरा, ज्वार, रागी जो आसानी से मिलते हैं, सस्ते भी हैं और इनमें पोषण भरा पड़ा है।
Image Credit: google
मिलेट्स में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, और विटामिन बी खूब होता है। फाइबर पाचन सुधारता है और पेट लंबे समय तक भरा रखता है।
Image Credit: google
इनमें कैलोरी और फैट कम होता है साथ ही फाइबर पेट भरा रखता है जिससे ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती। ये वजन घटाने वालों के लिए बेहतर अनाज है।
Image Credit: google
मिलेट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे शुगर धीरे-धीरे बढ़ती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए ये अनाज बहुत फायदेमंद है।
Image Credit: google
मिलेट्स में मैग्नीशियम और पोटैशियम दिल की धड़कन को नियंत्रित करते हैं। इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल कम करके हार्ट को सुरक्षित रखते हैं।
Image Credit: google
मिलेट्स के घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पेट को साफ रखते हैं। कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर करते हैं, जिससे पाचन बेहतर रहता है।
Image Credit: google
रागी जैसे मिलेट्स कैल्शियम का बड़ा स्रोत हैं। इनका सेवन हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ।