डायबिटीज में  कटहल का सेवन कितना है सही?

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 19, 2024

कटहल एक ऐसा एक ट्रॉपिकल फल या सब्जी है, जिसे अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं

ढेर सारे मसालों में पके हुए कटहल की सब्जी खाने में काफी ज्यादा अच्छा लगता है. गर्मी के सीजन में कटहल और चावल फेवरेट रेसिपी है

आयुर्वेद में कटहल के एक नहीं बल्कि अनेकों उपयोग और फायदे बताए गए हैं. इसके सभी अंग औषधीय गुणों से भरपूर है

इसका काढ़ा, कल्प, चूर्ण और रस आदि के रूप में प्रयोग किया जाता है. कटहल विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का खजाना होता है

अक्सर इस बात को लेकर लोग भ्रम में रहते हैं कि डायबिटीज रोगियों के लिए कटहल का सेवन उचित है या नहीं

आइए फिर जानते हैं डाइटीशियन के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों के लिए कटहल का सेवन कितना उचित है

कटहल में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ने से रोकता है. डायबिटीज के मरीज कटहल आराम से खा सकते हैं

कटहल में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट व अन्य पोषक तत्व लंबे समय तक ब्लड शुगर नियंत्रण में सहायता कर सकते हैं

अब आप भी कटहल को बिना किसी परेशानी के अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं. लेकिन आप इसकी मात्रा का ध्यान रखें

यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं

कितने घंटे की नींद आपको बनाएगी हेल्दी और फिट!
Find out More