by Roopali Sharma | OCT 04, 2024
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ध्यान नहीं रख पाते हैं. गलत खानपान और सुस्त लाइफस्टाइल के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं
आयुर्वेद के अनुसार, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शुद्ध और पौष्टिक भोजन करना चाहिए, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल पाएं
जो लोग सही तरीके से खाना खाते हैं, वे स्वस्थ और फिट रहते हैं. आइए जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने का सही तरीका क्या है
Eating On The Ground जमीन पर बैठकर भोजन करना चाहिए. आयुर्वेद में बताया गया है कि जमीन पर बैठकर भोजन करने से खाना अच्छी तरह पचता है
overeating आयुर्वेद का मानना है कि जब तक हम 70-80% तक भरा हुआ महसूस न करें, तब तक खाना चाहिए. ज़्यादा खाने से पाचन तंत्र पर बोझ पड़ सकता है
Chewing Food भोजन को हमेशा चबा-चबाकर खाना चाहिए. ऐसा करने से भोजन जल्दी और अच्छी तरह पच जाता है. भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं
Dinner Time आयुर्वेद सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले, आदर्श रूप से शाम 7 बजे से पहले आखिरी भोजन खाने का सुझाव देता है
Drinking Water भोजन करने से लगभग 40 मिनट पहले और भोजन करने के लगभग आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए
Walk भोजन करने के बाद थोड़ी देर वॉक करनी चाहिए. खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से या एक जगह बैठे रहने से खाना सही तरह से नहीं पचता है
अगर आप सही तरीके से भोजन नहीं करेंगे तो आपको स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इनसे बचने के लिए आयुर्वेद में बताए गए इन नियमों का पालन करें