by Roopali Sharma | OCT 04, 2024
सुहागन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ आने में महीने भर से कम का समय बचा है. हर शादीशुदा महिला इस दिन सबसे स्पेशल दिखना चाहती है
वहीं कुछ महिलाएं इस खास दिन के लिए अपना वजन कम करना चाहती हैं. ताकि वो इस दिन अपनी पसंदीदा ड्रेस में फिट हो सकें
इस बात में कोई शक नहीं है कि फिट बॉडी में सुंदरता और बढ़ सकती है. लेकिन कई महिलाएं अपने बिजी शेड्यूल के चलते अपनी बॉडी के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाती है
आज हम आपके साथ न्यूट्रिशनिस्ट का बताया हुआ एक स्पेशल डाइट प्लान शेयर करते हैं, जिसे फॉलो कर के आप भी करवाचौथ तक अपना अच्छा खासा वेट लॉस कर सकती हैं
इस प्लान को तीन पार्ट में डिवाइड किया है. जिसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के साथ स्माल मील्स भी शामिल हैं. आइए जानते हैं ये डाइट प्लान
ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है. डायटिशियन के मुताबिक ब्रेकफास्ट में आप इडली, एक बाउल वेजिटेबल, वेज ओट्स चीला, व्हीट टोस्ट और पनीर भुर्जी को शामिल कर सकती हैं
डाइटिशियन ने लंच में एक प्लेट सलाद, छाछ को शामिल करने की सलाह दी. ये दोनों ही आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करेंगे. इसके अलावा आप एक रोटी और सब्जी खा सकते हैं
डिनर को 6 बजे तक कर लेना है. जिसमें आप एक प्लेट सलाद जरूर खाती हैं. इसके बाद स्प्राउट्स की चीला, मूंग दाल चीला, स्टफड पनीर बेसन चीला खा सकते हैं
डाइटिशियन ने बताया कि वो अपनी मील्स के बीच बहुत ज्यादा गैप नहीं रखती हैं. वो ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बीच में फ्रूट्स नाशपाती, पपीता या अमरूद खाती हैं
इसके बाद देर रात में एक गिलास वेजिटेबल जूस जिसमें अदरक और तीन तरह की सब्जियां शामिल होती हैं. इसके साथ ही हर मील के बाद 10 मिनट की वॉक जरूर करें