by Roopali Sharma | OCT 04, 2024
होंठों की ख़ूबसूरती निखारना मेकअप का एक ज़रूरी हिस्सा है और होंठों की ख़ूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है लिपस्टिक
बाजार में कई लिप शेड्स हैं, जिससे परफेक्ट लिपस्टिक ढूंढना मुश्किल हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं की लिपस्टिक के शेड्स का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है
आज हम आपको बताते हैं स्किन टोन के हिसाब से आपके चेहरे पर कौन से कलर की लिपस्टिक परफेक्ट दिखेगी
Wheatish Skin Tone भारत में ज़्यादातर लोगों का रंग गेहुंआ है. अगर आपका स्किनटोन भी यही है, तो आप रेड, मॉव, ब्राउन, बरगंडी जैसे शेड्स की लिपस्टिक ट्राई करें
Alabaster Skin Tone अगर आपका स्किन टोन फेयर और मिल्की है तो आपको सॉफ्ट और डस्टी बेबी पिंक लिपस्टिक शेड्स ट्राई करने चाहिए
Fair Skin अगर आपकी त्वचा का रंग साफ है तो आप बेज न्यूड कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं. आपके ऊपर सबसे अच्छी रोजी-बेज न्यूड लिपस्टिक लगेगी
Warm Olive Skin अगर आपकी वॉर्म ऑलिव स्किन टोन है, तो आपको अपनी स्किन से डार्क कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए
Dark Skin डार्क स्किन वालों के लिए ब्राउन, रेड और पर्पल रंग बेस्ट हैं. ये आपकी नेचुरल खूबसूरती को उभारते है और इसे हर मौके पर कैरी करना आसान बनाता है
लिपस्टिक लगाते हुए ध्यान दें कि यह थोड़ा क्रीमी टेक्सचर का हो, ताकि होंठ ड्राई होने से बचे रहें