मोटापा कम करने के चक्कर में नहीं करते डिनर, तो जान लें इसके नुकसान
Moneycontrol News April 29, 2024
By Roopali Sharma
हमारे बीच यह एक धारणा है कि खाना कम खाने से वजन कम हो सकता है. हालांकि सच्चाई एकदम इससे उलट है
हम महिलाएं तो एकदम फिट फिगर पाने के लिए मील्स को स्किप भी करती हैं जो कि हरगिज़ नहीं करना चाहिए
अगर कोई आपको यह सलाह दे रहा है कि डिनर छोड़ने से आपका वजन कम हो जाएगा तो सलाह एकदम गलत है
आपको बता दें कि भोजन छोड़ना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और आपका वजन घटने की जगह बढ़ भी सकता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स खुद को फिट रखने या मोटापे को कम करने के लिए खाना छोड़ना नहीं, बल्कि सही तरीके से हेल्दी खाना खाने की सलाह देते हैं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी भी समय भोजन स्किप करने से व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म Disrupted हो सकता है, भूख और क्रेविंग बढ़ सकती है, साथ ही पोषक तत्वों की कमी होती है
एक्सपर्ट्स बताते हैं, डिनर न करने पर भूख और क्रेविंग का एहसास बढ़ता है, जिससे व्यक्ति ओवरईटिंग करने लगता है. ऐसे में वजन घटने की बजाय उल्टा बढ़ने लगता है
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो डिनर स्किप न करें, इससे अलग रात के समय खिचड़ी, दाल, दलिया, लौकी की सब्जी आदि का सेवन कर सकते हैं
इससे अलग रात का खाना खाने के बाद कुल 10 मिनट तक वॉक कर अपने वजन को संतुलित बनाए रख सकते हैं
रात का खाना छोड़ने का मतलब वजन कम करना बिल्कुल भी नहीं है
यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं
क्या ट्रैफिक के शोर से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा!