Festive Season पर Blood Sugar को बांधकर रखेंगे ये काम!

by Roopali Sharma | OCT 10, 2024

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और इसकी शुरुआत बीती 3 अक्टूबर को हुई. नवरात्रि के साथ ही भारत में एक बड़ा Festive Season शुरू हो जाता है

Festive Season में मीठे का स्वाद न चखा जाए तो Celebration फीका सा लगता है. लेकिन शुगर के मरीजों को मीठे से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है

त्योहारों के दौरान मीठे को नजरअंदाज करना बहुत मुश्किल है. वैसे कुछ तरीके हैं जिससे बढ़े हुए शुगर लेवल को कंट्रोल में रखकर Celebrate किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं

Fenugreek Water मेथी के बीज जैसी घरेलू चीजें भी शुगर को नियंत्रित करने में कारगर साबित हो सकती हैं. रोजाना खाली पेट भीगे हुए मेथी के बीजों का पानी पिएं

Coriander Water आप चाहे तो अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए सूखा Coriander water की मदद भी ले सकते हैं. इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने या कम करने में कारगर हैं

Jamun Diabetes Patients को रोज सुबह खाली पेट तीन से चार जामुन का सेवन करना चाहिए. इसमें कई Antioxidants हैं जो शुगर को कंट्रोल करने में कारगर है

Cinnamon आप शुगर लेवल को दालचीनी से भी कंट्रोल में रख सकते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें Insulin Resistance कम करने के साथ कोलेस्ट्रॉल और फैट को घटाने के भी गुण मौजूद हैं

Avocado एवोकाडो में Healthy Fats & Fiber पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने के साथ ही शुगर की क्रेविंग को भी कम करता है

यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं

सर्दियों में होने वाली जुकाम-खांसी का घरेलू उपाय!
Find out More