सर्दियों में होने वाली जुकाम-खांसी का घरेलू उपाय!

by Roopali Sharma | OCT 10, 2024

बदलते मौसम के साथ ही सर्दी-खांसी और जुकाम होने की समस्या आम बात है. इसके  चलते गले में दर्द और फ्लू की दिक्कत भी बढ़ जाती है

खांसी-जुकाम किसी भी मौसम में हो सकते हैं, लेकिन इन छोटी समस्याओं के लिए हर बार डॉक्टर के पास जाना जरूरी नहीं है, क्योंकि इनका इलाज हमारी Kitchen में ही मौजूद है

सर्दी-खांसी और जुकाम होने पर आज भी कई Indian Kitchen  में मौजूद  Ingredients पर ही भरोसा करते हैं. ये Ingredients कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं

रसोई में ही ऐसे बहुत से Home Remedies मौजूद हैं, जिनसे  सर्दी-Cold-Cough जैसी छोटी-मोटी समस्याओं को आसानी से दूर  किया जा सकता है

Turmeric Milk एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पिएं.  इससे बंद नाक  और गले की खराश में आराम मिलता है. नाक से पानी बहना बंद हो जाता है

Tulsi Kadha जुकाम में तुलसी अमृत के समान होती है. खांसी और जुकाम होने पर 8 से 10 पत्तियों को पीसकर पानी में डालकर काढ़ा बना लें.  इस काढ़े को पिएं

Fenugreek & Flaxseed मेथी और अलसी को 4-5 ग्राम की मात्रा में लेकर एक गिलास पानी में उबालें. जब अच्छी तरह उबल जाए, तब इसकी 4-4 बूंदें दोनों नाक में डालें. इससे जुकाम में आराम मिलता है

Raisins 8- 10 मुनक्कों को पानी में डालकर उबालें. जब पानी आधा रह जाए तब मुनक्कों को निकालकर खाएं और पानी को पी लें. इससे जुकाम सही हो जाता है

Honey अगर किसी को बहुत ज्यादा खांसी की समस्या हो रही है तो ऐसे में अदरक के साथ शहद का सेवन करें. इससे जुकाम पर काफी जल्दी असर होता है

Lukewarm Water सर्दी-खांसी, जुकाम होने पर गुनगुना पानी ही पिएं. दरअसल, गुनगुना पानी आम सर्दी, खांसी और गले में खराश से लड़ने में मदद करता है

अगर आप किसी एलर्जी या गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो इन उपायों को फॉलों करने से पहले Doctor से परामर्श करें

किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए Ginger Tea?
Find out More