by Roopali Sharma | OCT 09, 2024
Winter की ठिठुरन के बीच गरम गरम चाय के लिए शायद ही कोई मना करे. इस मौसम में अधिकतर लोग चाय में अदरक जरूर डालते हैं. सर्दी के मौसम में अदरक वाली चाय पीने से कई फायदे भी मिलते हैं
अदरक की तासीर गर्म होती है जिस वजह से इस मौसम में अदरक वाली चाय पीने से आप कई Seasonal Diseases से बचे रहते हैं
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए अदरक वाली चाय पीना हानिकारक भी हो सकता है? चलिए जानते हैं उन लोगों के बारे में
Stomach Problems जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या रहती है उन्हें अदरक की चाय नहीं पीनी चाहिए
Blood Pressure Low अगर आपका Blood Pressure Low रहता है और अदरक का सेवन करते हैं, तो आज से बंद कर दें. क्योंकि अदरक की चाय का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर कम करता है
Thin Blood जिन लोगों का खून पहले से ही पतला है उन्हें अदरक की चाय पीने से नुकसान हो सकता है. ऐसे लोगों को अदरक वाली चाय पीने से बचना चाहिए
Pregnant Women अदरक की तासीर गर्म होती है. Pregnancy में अदरक की चाय ज्यादा नहीं पीनी चाहिए. ज्यादा अदरक का सेवन गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंचा सकता है
Allergies कुछ लोगों को अदरक की चाय के सेवन से एलर्जी हो सकती है. उन्हें अदरक का सेवन करने से स्किन पर खुजली, रैशेज या सूजन हो सकती है
Diarrhea ज्यादा अदरक वाली चाय पीने से Diarrhea की समस्या भी हो सकती है. Diarrhea शरीर को कमजोर बना देता है
Ginger Tea सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. लेकिन अदरक की चाय पीना इन बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है