Lipstick से हो गए काले होठ तो  अपनाएं ये नुस्खे!

by Roopali Sharma | OCT 03, 2024

शरीर में पानी की कमी हो जाने से होठ सूख सकते हैं और उनका रंग काला पड़  सकता है. उचित मात्रा में पानी न पीने से होठों पर दरारें भी आ सकती हैं

इसके अलावा, कुछ लिप बाम या लिपस्टिक में केमिकल्स होते हैं, जो होठों की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं

कुछ हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर, हेल्दी डाइट और होठों की सही देखभाल करके इस समस्या को रोका जा सकता है

Dark Pigmented Lips को गुलाबी बनाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमाए जा सकते हैं. ये उपाय नेचुरल हैं और आसानी से घर पर किए जा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इनके बारे में

Beetroot आप एक चम्मच चुकंदर के जूस में आधा चम्मच चीनी मिक्स करके होठों को स्क्रब करेंगे, तो भी आपके लिप्स को फायदा पहुंचेगा

Coconut Oil & Lemon नारियल का तेल होठों को नमी और सुरक्षा प्रदान करता है.सोने से पहले नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर होठों पर लगाएं

Rose Petals & Honey गुलाब की पंखुड़ियों और शहद का मिश्रण भी होठों को Natural Moisture देता है.  गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर शहद के साथ मिलाएं और इसे होठों पर 10-15  मिनट तक लगाएं

Potato Juice  होठों का कालापन दूर करने के लिए हर रात अपने होंठों पर आलू का रस लगाएं. सुबह इसे धो लें. इस उपाय से होंठों का कालापन दूर होगा

Aloe Vera Gel रोजाना रात को अपने होठों पर थोड़ा सा फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं. यह आपके होठों को पोषण और हाइड्रेट करने में मदद करेगा

Almond Oil बादाम का तेल आपके होंठों को सॉफ्ट बनाने और पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने में काम कर सकता है. सोने से पहले अपने होठों पर तेल लगाएं

काले होंठों से छुटकारा पाने के लिए विटामिन C से भरपूर फल और सब्जियां खाएं. साथ ही अपने होठों की देखभाल करने के के लिए इन घरेलू तरीकों को अपना सकते हैं 

Priyanka Chopra ने बताया अपनी मां के हाथों वाला स्किन उबटन!
Find out More