मिनटों में आपके हाथ पैर की टैनिंग हटा देंगे ये घरेलू नुस्खे!

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 03, 2024

गर्मियों  के मौसम में धूप का कहर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर हाथ-पैर ज्यादा देर तक इस धूप के संपर्क में रहें तो काले पड़ने लगते हैं

हाथ-पैरों को उनकी खोई हुई चमक लौटाने के लिए घर के ही कुछ नुस्खे आजमाए जा सकते हैं

इन नुस्खों को घर पर तैयार करना आसान होता है और इनका असर कमाल का नजर आता है

आइए जानते हैं घर पर मौजूद उन चीजों के बारे में जो हाथ-पैरों की टैनिंग को दूर कर सकते हैं

हाथ-पैरों पर जमी टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का पेस्ट तैयार करके लगाया जा सकता है

Tomato Paste

अगर आपके हाथ-पैर धूप में काले हो गए हैं, तो आप रोजाना रात में सोने से  पहले एलोवेरा जेल लगाएं. ऐसा करने से त्वचा का कालापन दूर होगा

Aloe Vera Gel

इस नुस्खे का असर टैनिंग कम करने में बेहद अच्छा दिखता है. दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर स्किन पर लगाएं और मलें

Lemon & Yogurt

अगर तेज धूप के कारण आपके हाथ और पैरों की त्वचा काली पड़ गई है, तो आलू का रस आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है

Potato Juice

अगर आपके हाथ-पैर धूप की वजह से काले हो गए हैं, तो कॉटन बॉल को खीरे के रस में डुबोएं. अब इस रस को अपने हाथों और पैरों पर लगाएं

Cucumber Juice

यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं

Ice Cream ખાધા બાદ કેટલા સમય બાદ પાણી પીવું જોઈએ?
Find out More