by Roopali Sharma | SEP 24, 2024
नारियल का इस्तेमाल हर घर में कई तरह से किया जाता है. भगवान को प्रसाद चढ़ाने से लेकर चटनी के रूप में खाने का स्वाद कई गुना बढ़ाने तक में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है
नारियल के छिलकों को लोग अक्सर कचरे में फेंकते नजर आते हैं. जबकि इन छिलकों का इस्तेमाल ऐसे-ऐसे कामों में किया जा सकता है, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा
आज हम आपको नारियल के छिलके के कुछ अद्भुत फायदों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आजमाकर अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं
नारियल के छिलकों को भूनकर इसका पाउडर बना लें. इसे एक चम्मच पानी में मिलाकर रोज सुबह इसका सेवन करें, इससे Hemorrhoids कम होती है
नारियल के छिलकों को जलाकर इसका पाउडर बनाना है. पाउडर में सोडा मिलाएं और फिर दांतों पर अच्छे से लगाएं. इस नुस्खे से दांतों का पीलापन दूर हो सकता है
बालों को काला रखने के लिए इसके छिलका को कढ़ाई में भुन लें. फिर इसका पाउडर तैयार करें. इस पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलाएं और बालों में लगाएं
नारियल के छिलके में हल्दी मिक्स करके चोट में लगाने से यह जल्दी भर जाती है. इसे सूजन या रेडनेस पर लगाने से सूजन भी कम होती है
अगर आप अपने घर के बर्तनों को नेचुरल तरीके से साफ करना चाहते हैं, तो नारियल के छिलकों का गुच्छा बना लें और इसका इस्तेमाल बर्तन धोने के लिए कर सकते हैं