डायबिटीज वालों के लिए ज़हर से कम नहीं है यह फल!

Moneycontrol News May 03, 2024

By Roopali Sharma

आम का सीजन शुरू हो चुका है. मीठे रसीले आम हर किसी को पसंद होते हैं

अक्सर शुगर पेशेंट आम खाएं या नहीं खाएं इस सवाल को लेकर परेशान रहते हैं

इस बात का डर होता है कि कहीं उनका ब्लड शुगर लेवल आम खाने की वजह से तेजी से बढ़ना शुरू न हो जाए

आप भी अगर इसी असमंजस का शिकार हैं तो यहां मौजूद हैं आम खाने के कुछ ऐसे टिप्स जो आम के शौकीन शुगर पेशेंट्स के लिए फायदेमंद हैं

डॉ के अनुसार डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं. लेकिन इसे सही तरीके से खाना चाहिए

डायबिटीज के मरीज आम खा सकते है लेकिन आम की ज्यादा मात्रा नहीं खानी चाहिए क्योंकि आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर 51-56 है, जो कि ज्यादा है

डॉक्टर के अनुसार रोजाना एक छोटा आम खा सकते हैं. लगभग 100 ग्राम का आम खाने से शुगर लेवल पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा

डायबिटीज के मरीज आम का सेवन गूदा के रूप में करें. आम का शेक न पिए इससे तेजी से शुगर लेवल बढ़ सकता है

डायबिटीज के मरीज दोपहर के समय में आम का सेवन करें. रात के समय गलती से भी आम का सेवन नहीं करना चाहिए

यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं

आपको भी आता है ज्यादा गुस्सा? तो इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार!
Find out More