आपको भी आता है ज्यादा गुस्सा? तो इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार!
Moneycontrol News May 03, 2024
By Roopali Sharma
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में गुस्सा (Anger) आना नॉर्मल माना जाता है
अधिकतर लोग दिन में कई बार किसी न किसी बात पर गुस्सा हो जाते हैं. कुछ लोगों का स्वभाव ऐसा होता है कि उन्हें जल्द ही बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाता है
अगर आप भी उन लोगों में शुमार हैं जो बात बात पर ज्यादा गुस्सा करते हैं, तो सावधान होने की जरूरत है
बात-बात पर ज्यादा गुस्सा करने से आप खुद को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. यह सुनकर आप चौंक गए होंगे
अत्यधिक गुस्सा करने सेे हमारे शरीर की फंक्शनिंग बिगड़ जाती है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है
रिपोर्ट के मुताबिक गुस्से का हमारे शरीर और दिमाग पर काफी असर होता है. अत्यधिक गुस्सा कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम से लेकर नर्वस सिस्टम तक पूरे शरीर में Effects पैदा करता है
गुस्से का हमारे हृदय की आर्टरीज पर बुरा असर होता है और इससे हार्ट का इलेक्ट्रिकल सिस्टम भी बिगड़ सकता है
एक रिसर्च के मुताबिक 2 घंटे बाद व्यक्ति को हार्ट अटैक आने का खतरा लगभग 5 गुना बढ़ जाता है
नींद पूरी ना होने के कारण भी गुस्सा आ सकता है, इसलिए अपनी नींद पूरी करें
जिन कारणों से आपको गुस्सा आता है, उनसे दूरी बनाने का प्रयास करें
योग और व्यायाम करें, इससे गुस्से पर काबू पाने में मदद मिलती है और स्वस्थ आहार भी लेते रहे हैं
मिनटों में आपके हाथ पैर की टैनिंग हटा देंगे ये घरेलू नुस्खे!