बड़े काम की है आम की गुठली, कूड़े में फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे 

Moneycontrol News May 09, 2024

By Roopali Sharma

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ हर घर में शुरू हो गई है आम की डिमांड

कुछ लोगों को आम का रस पीने का शौक होता है, तो कुछ लोग इसे काटकर खाना पसंद करते हैं

लेकिन इसकी गुठलियां हर किसी को नापसंद होती हैं. आज हम  आपको बताएंगे कि आम की गुठलियों के कितने फायदे हैं

जिसे जानकर आपको लगेगा कि अब तक गुठलियों को फेंक कर आपने कितनी बड़ी गलती की है

आइए फिर जानते हैं आम की गुठलियों के फायदे और इसके यूज़ के बारे में

गर्मियों में अक्सर दस्त और डायरिया की समस्या हो जाती है. इसमें आम की गुठली का पाउडर बनाकर खाने से आराम मिल जाता है. यह डायरिया जैसी बीमारी को खत्म कर देता है

Diarrhea

आम की गुठली के पाउडर में एनाल्जेसिक गुण पाएं जाते हैं. यह पेट दर्द से लेकर महिलाओं के पीरियडस के समय होने वाले दर्द को कम करने में बेहद कारगार होते हैं

Periods Pain

आम की गुठलियों के चूर्ण को रात के समय गुनगुने पानी के साथ पीने से आपको कब्ज की समस्या में आराम मिलता है

Constipation

बालों में डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहे हैं तो आम की गुठली का पाउडर बनाकर बालों को धोएं  इसे डैड्रफ खत्म हो जाएगा

Hair Dandruff

आम की गुठलियों के चूर्ण को फेस पैक में इस्तेमाल करने से आप स्किन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं. इसके अलावा, स्किन मॉइस्चराइज होती है 

Skin Moisturiser

आम के बीज से टूथ पाउडर बनाया जा सकता है. इसे हथेली पर थोड़ी मात्रा में लें और टूथब्रश को गीला कर के इसमें डुबाएं और अपने दांतों को ब्रश करें. यह पाउडर आपके दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करेगा

Healthy Teeth

यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं

ये वो सुपर फूड्स है, जो बनाए रखते हैं आपका SPO₂ लेवल 99 के 100 के बीच
Find out More