मौसम विभाग के अनुसार, कुछ राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है और आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है
गर्मी में तेज तापमान, लू और गर्म हवाओं के कई दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं
गर्मियों में धूप के संपर्क में आने की वजह से बेहोशी और चक्कर आना भी बहुत आम समस्या मानी जाती है
कई बार चक्कर आने की समस्या बार-बार होती है. हालांकि इस तरह की समस्या बार-बार होना सही बात नहीं है
इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं, गर्मी में बार-बार चक्कर आने का कारण और इस दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए
कुछ मामलों में थकान, चक्कर आना, सिर दर्द और पानी कम पीने की वजह से भी बार-बार चक्कर आने और बेहोशी की समस्या होती है
जिन लोगों को ज्यादा तापमान और गर्म हवाओं की वजह से बार-बार बेहोशी की समस्या होती है, वह बताए गए उपायों को अपनाकर इससे बच सकते हैं
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है. जिससे बार-बार चक्कर आने की समस्या नहीं होती है
Drink Water
गर्मियों में अक्सर पसीने निकलने की वजह से शरीर में बहुत सारे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिस वजह से चक्कर आने की समस्या हो जाती है. ऐसे में आप फलों का जूस पिएं
Fruit Juice
एक गिलास पानी में एक अदरक का टुकड़ा डालकर 5 मिनट तक उबाल लीजिए, फिर इसे छानकर ठंडा कर लीजिए और इसे पी लीजिए. इससे चक्कर आने की समस्या से निजात मिलेंगे
Ginger Water
अच्छी डाइट लेना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. नियमित खाने से आपके शरीर को उसे आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं
Healthy Diet
बादाम के तेल में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे मिलाए अब इसे अपने सिर और तलवे पर मालिश करें. ऐसा करने से चक्कर आने की परेशानी दूर होगी
Head & Sole Massage
यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं
अगर है कोलेस्ट्रॉल की समस्या तो डाइट में शामिल करें ये चटनी!