अगर है कोलेस्ट्रॉल की समस्या तो डाइट में शामिल करें ये चटनी!

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 08, 2024

आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइफ स्टाइल और गलत खानपान गई गंभीर बीमारियों की वजह बन रहा है

इनमें शरीर का कोलेस्ट्रॉल बढ़ना भी एक है. दरअसल, हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एक गुड कोलेस्ट्रॉल और एक बैड कोलेस्ट्रॉल

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने के लिए दवाओं के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय भी अपनाते रहते हैं

आज हम आपको ऐसे ही एक घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर किया जा सकता है

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक ऐसी स्पेशल लाल चटनी के बारे में, जो नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल छानकर बाहर कर सकती है

इस चटनी को बनाने के लिए लाल मिर्च, लहसुन और काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है, ये तीनों ही चीजें कोलेस्ट्रॉल में काफी फायदेमंद होती हैं

इसे बनाने के लिए 2 से 3 फ्रेश लाल मिर्च, लहसुन की कली, आधा टमाटर, 5 से 6 बीज काली मिर्च डालकर इसे अच्छी तरह से पीस लें

स्वाद बढ़ाने के लिए आप चाहे तो इसमें धनिया और पुदीना भी डाल सकते हैं. इस चटनी को बनाने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल करें

 इस चटनी का सेवन सुबह या फिर दोपहर के खाने के साथ करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता हैं. इससे कोलेस्ट्राल की समस्या दूर हो सकती है

यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं

कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं सुपरफूड्स!
Find out More