हर उम्र में है अल्जाइमर का खतरा! जानिए बीमारी के लक्षण

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 03, 2024

अल्जाइमर रोग एक मानसिक विकार है, जिसके कारण मरीज की याद्दाश्त कमजोर हो जाती है और उसका असर दिमाग पर पड़ता है

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अल्जाइमर रोग विशेष रूप से बुजुर्गों को प्रभावित करता है. इसे डिमेंशिया के नाम से भी जाना जाता है 

एक्सपर्ट का कहना है कि अल्जाइमर में मरीज की याद्दाश्त चली जाती है. इसका असर मरीज के मानसिक कार्यों और पहचानने की क्षमता पर भी पड़ता है

आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में, जिनसे पता चलता है कि आपको या आपके परिवार में किसी को अल्जाइमर रोग है या नहीं

हाल ही में सीखी गई कोई बात या देखी गई किसी चीज को तुरंत भूल जाना अल्जाइमर का सबसे सामान्य और प्रारंभिक लक्षण है

Lose Memory

अचानक मूड और व्यवहार में बदलाव या सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाना बीमारी का संकेत हो सकता है

Changes In Behaviour

स्मरण शक्ति में कमी के कारण पीड़ित व्यक्ति कई बातें भूलने लगता है. जैसे अपनी Personal Hygiene का ख्याल रखना भूल जाना अदि 

Personal Hygiene

चीज़ों को ग़लत जगह पर रख देना और उन्हें ढूंढने की कोशिश करना फिर भी कुछ याद न आना भी अल्जाइमर का सामान्य लक्षण है 

Misplacing Items

अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित मरीज साधारण से शब्द को भी भूलने लगता है और धीरे-धीरे उसकी बोली या लिखावट भी अस्पष्ट होती जाती है

Language Problem

याददाश्त में कमी की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को डॉक्टर के परामर्श से नियमित रूप से दवा लेनी चाहिए

डायबिटीज वालों के लिए ज़हर से कम नहीं है यह फल!
Find out More