Image Credit: Canva

बढ़ने लगा है वजन? जिम्मेदार हो सकते हैं ये 7 कारण!

by Roopali Sharma | FEB 11,  2025

वजन बढ़ने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं. आमतौर पर इसकी वजह ज्यादा फैट वाला खाना और एक्सरसाइज की कमी मानी जाती है

Image Credit: Canva

लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ यही दो कारण नहीं होते.  इसकी और भी कई वजहें हैं, जिनकी वजह से Weight Gain हो सकता है

Image Credit: Canva

यहां हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने वाले हैं, जिनकी वजह से वजन बढ़  सकता है और इनकी पहचान करके ही Weight Loss किया जा  सकता है

Image Credit: Canva

भूख से ज्यादा खाना भी वजन बढ़ने का कारण बन सकता है.  छोटे-छोटे पोर्शन में खाना न खाने की वजह से हम एक बार में ज्यादा खाना खा लेते हैं

Image Credit: Canva

Overeating

तनाव Cortisol Hormone के स्तर को बढ़ा सकता है, जो भूख को बढ़ाता है और वजन बढ़ाने में अहम योगदान देता है

Image Credit: Canva

Tension

नींद की कमी से Hormonal Imbalance हो सकता है, जिससे भूख बढ़ सकती है और वजन बढ़ सकता है. इसलिए रोजाना 8-9 घंटे की नींद लें

Image Credit: Canva

Sleep Deprivation

आजकल लोग प्यास लगने पर पानी से ज्यादा सोडा ड्रिंक, जूस, कॉफी जैसी चीजों को पीना ज्यादा पसंद करते हैं.  जो मोटापे का कारण बनता है 

Image Credit: Canva

Drinking Less Water

कुछ दवाएं, जैसे कि Antidepressants & Steroids लेने के कारण भी वजन बढ़ सकता है. यह उन दवाओं का एक साइड इफेक्ट है

Image Credit: Canva

Medicines

अगर आप हाई कैलोरी वाली चीजें ज्यादा खाते हैं, तो यह वजन बढ़ने की वजह हो सकता है. कैलोरी इनटेक की वजह से बॉडी में फैट बढ़ने लगता है

Image Credit: Canva

Increase Calorie Intake

अगर आपका वजन भी अचानक से बढ़ने लगा है, तो इनमें से कोई कारण आपकी समस्या से जुड़ा हो सकता है.  ऐसे में जरूरी है आप तुरंत Doctor से संपर्क करें

Image Credit: Canva

Cream नहीं योग से मिटाएं अपने चेहरे की झुरियां को!
Find out More