Cholesterol बढ़ गया है बताता है, शरीर के इन हिस्सों में दर्द!

by Roopali Sharma | OCT 01, 2024

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की तरह अब दिल की बीमारियां भी लोगों में आम हो  गई है. लेकिन ज्यादातर मामलों में दिल के रोगों का कारण कोलेस्ट्रॉल ही माना जाता है

गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत न सिर्फ बड़ी उम्र वाले लोगों बल्कि युवाओं में भी बढ़ रही है

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से शरीर के कुछ  हिस्सों में दर्द हो सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर किन-किन बॉडी पार्ट्स  में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दर्द हो सकता है

Back Pain हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से  पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है. इस दर्द को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें

Chest Pain   सीने में दर्द का कारण कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना भी हो सकता है. जब कोलेस्ट्रॉल दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों में जमा हो जाता है, तो इससे सीने में दर्द हो सकता है

knee Pain कोलेस्ट्रॉल के कारण कार्टिलेज सेल्स में स्ट्रेस बढ़ने लगता है, जिससे घुटनों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है

Pain In Soles हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण पैर और तलवों में जलन और दर्द का सामना करना पड़ता है. खासतौर पर तब, जब आप रेस्ट कर रहे होते हैं

Pain In Hips कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की वजह से जब पैरों में ब्लड का फ्लो कम हो जाता है जो इसे पेरीफेरल आर्टरी डिजीज कहा जाता है. जिससे हिप्स के आसपास भी दर्द होने लगता है

leg Pain कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर धमनियों में ब्लॉकेज होने लगती है. जिससे पानी पैरों तक जाने वाला ब्लड का फ्लो काफी कम हो जाता है और पैरों में दर्द होने लगता है

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखना  चाहिए. इसके लिए आप हरी सब्जियों और फाइबर युक्त अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें

Herbal Way से हटाएं अपने नेल पेंट को!
Find out More