गुप्त संकेत जिनसे पता चलता है कि आपको कमी है आयरन की!

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 17, 2024

आयरन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने और हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है

शरीर में आयरन की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स ठीक से नहीं बन पाती हैं, जिसके कारण व्यक्ति को शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक,  शरीर में आयरन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं. लेकिन जो लक्षण होते हैं उन्हें आमतौर पर लोग समझ नहीं पाते हैं

आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जो शरीर में आयरन की कमी होने पर दिखाई देते हैं

शरीर में आयरन के कम लेवल के कारण दिमाग में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है, जिस कारण सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या बढ़ जाती है

Headache & Dizziness

आयरन की कमी के कारण ब्लड में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता कम होने से कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है

Trouble Breathing

शरीर में आयरन की कमी ऑक्सीजन फ्लो को कम कर सकता है, जिसके कारण आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है

Fatigue & Weakness

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार शरीर में आयरन की कितनी जरूरत है ये उस व्यक्ति की उम्र, लिंग और पूरी सेहत पर निर्भर करता है 

आयरन की कमी को दूर करने के लिए पालक, चुकंदर, किशमिश, राजमा, अंजीर और आलुबुखारा खा सकते हैं

इस फल के छिलके की चाय पीते ही डाउन हो जाएगा ब्लड शुगर!
Find out More