तलवों में दर्द कहीं इन पोषक तत्व की कमी से तो नहीं?

Moneycontrol News May 11, 2024

By Roopali Sharma

पैरों के निचले हिस्से में दर्द अथवा पिंडली की मांसपेशियों में दर्द होना कोई साधारण समस्या नहीं है

अलग-अलग कारणों से अधिकांश लोग पिंडलियों में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं

इस स्थिति में अक्सर रात को सोते समय पैरों में दर्द के साथ ऐंठन महसूस होता है

कई बार पैरों की मांसपेशियों में यह दर्द कुछ लोगों में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है

वहीं कुछ अन्य कारण ऐसे भी हैं जिनके बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे

अगर आप लंबे समय से कोई एक्टिविटी नहीं कर रहे हैं और अचानक से आपने बहुत ज्यादा एक्सरसाइज कर ली है तो इसके कारण पैरों में दर्द हो सकता है

More Exercise

विटामिन B 12 की कमी के कारण भी पैरों अथवा पिंडली की मांसपेशियों में दर्द होने लगता है

Vitamin B 12 Deficiency

विटामिन D हड्डियों को हेल्दी रखने के साथ ही आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है. इसकी कमी से पैरों में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है

Vitamin D Deficiency

आयरन की कमी मांसपेशियों की सूजन का कारण बन सकती है, जिसे मायोसाइटिस कहते हैं

Iron Deficiency

जिंक की कमी के कारण पैरों में दर्द, सुन्नपन और झनझनाहट होती है

Zinc Deficiency

मैग्नीशियम मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है. इसकी कमी से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द हो सकता है

Magnesium Deficiency

कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य और नर्वस सिस्टम दोनों के लिए जरूरी है.  इसकी कमी से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द हो सकता है

Calcium Deficiency

बहुत कम लोग जानते हैं कि डिहाइड्रेशन के कारण भी पैरों और ज्वाइंट में दर्द की शिकायत हो सकती है

Hydration Deficiency

रीढ़ की हड्डी का दबना, बना न दे आपको अपाहिज!
Find out More