by Roopali Sharma | SEP 25, 2024
हम सब जानते हैं कि एल्कोहल पीना हानिकारक हैं लेकिन फिर भी बहुत से लोग बड़ी संख्या में एल्कोहल पीते हैं
कोई बीयर, रम तो कोई व्हिस्की- वोदका पीता है. इन सब अलग- अलग एल्कोहल के बारे में सबकी राय भी अलग- अलग होती है
अक्सर लोग डिनर से पहले शराब पीना पसंद करते हैं फिर जमकर खाना खाते हैं. पर क्या ये सही है. आइए समझते हैं
डिनर से पहले पेट खाली होता है. ऐसे में शरीर शराब को जल्दी पचाता है, इसलिए इसका असर भी तेजी से होता है
डिनर से पहले शराब पीने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है क्योंकि ये ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है. ये हानिकारक हो सकता है
डिनर के बाद शराब पीने से पेट में मौजूद खाना इसे तेजी से पचने नहीं देता. ऐसे में ब्लड शुगर लेवल ज्यादा प्रभावित नहीं होता
डिनर से पहले पहले शराब पीने से पेट में जलन और अल्सर का खतरा बढ़ सकता है
डिनर से पहले शराब पीने के बाद शरीर में हाई कैलोरी जाने का भी खतरा रहता है. ये आफ्टर इफेक्ट में ओवर इटिंग या फूड चॉइस ठीक नहीं रहने से होता है
वैसे डिनर के बाद ड्रिंक करना पाचन को प्रभावित करने के साथ-साथ आपके सोने के रूटीन पर भी असर डाल सकता है
कुल मिलाकर ये कहा जाता सकता है कि डिनर के बाद ड्रिंक करने को बेहतर ऑप्शन माना जाता है