इन चीजों के खाने पर भी नहीं बढ़ेगा आपका वजन!

Moneycontrol News May 07, 2024

By Roopali Sharma

नाश्ता हमारे दिन का सबसे अहम मील में से एक है. शरीर को सेहतमंद रखने में नाश्ते का अहम रोल माना जाता है

अगर हम हेल्दी ब्रेकफास्ट खाते हैं तो इससे हमारे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं

कई लोग ऐसे हैं जो वजन को कम करने के चक्कर में नाश्ता करना छोड़ देते हैं

लेकिन आपको बता दें कि नाश्ता न करना वजन को बढ़ाने का काम कर सकता है

क्योंकि सुबह जब हम हेल्दी चीजें नहीं खाते हैं तो इससे पूरे दिन हमें थोड़ी-थोड़ी देर में भूख लगती रहती हैं. जिसके चलते हम अनहेल्दी फूड्स को खाना शुरू कर देते हैं

अगर आप भी वजन को कम करना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन कर सकते हैं

मूंग दाल चीला और ओट्स चीला को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप वजन को कम करना  चाहते हैं तो इसे ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं

Moong Dal Chilla

गेहूं के  आटे से तैयार दलिया को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. अगर आप वजन को  कम करना चाहते हैं तो सुबह नाश्ते में दलिया को शामिल कर सकते हैं

Porridge

आप इसे सुबह के नाश्ते में ले सकते हैं. ये फाइबर और मिनरल से भरपूर होते हैं. यह स्वस्थ और पौष्टिक सलाद आपके वेट लॉस डाइट के लिए परफेक्ट है

Sprouts Salad

इसे आप सुबह के नाश्ते में ले सकते हैं. उबला हुआ और ब्रेड ऑमलेट खाने से वजन तेजी से कम होता है

Eggs

यह केवल वेट लॉस में फायदेमंद नहीं हैं.  इसका स्वाद आपके मुंह में पानी लाने के लिए काफी है. ऊपर से कसा हुआ नारियल  डालकर, यह और स्वादिष्ट लग सकता है

Simile

यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं

डायबिटीज का नया लक्षण आया सामने, दिखते ही तुरंत कराएं जांच
Find out More