इन तरीकों से खाएंगे पालक तो नहीं होगा एक भी फ़ायदा!
By Roopali Sharma
Moneycontrol News July 10, 2024
हरी सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. साग, पालक, मेथी, बथुआ इन सभी सब्जियों में सेहत के लिए जरूरी कई सारे न्यूट्रिशन छिपे होते हैं
हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद
पालक लगभग हर किसी का फेवरेट होता है और थोड़े ट्विस्ट के साथ इसे स्वादिष्ट और सेहतमंद भी बनाया जा सकता है, लेकिन इसके ज्यादा से ज्यादा फायदे पाने के लिए जरूरी है इसे सही तरीके से खाना
पालक खाने का सही तरीका
पालक में विटामिन मौजूद होता है. इसके साथ ही इसमें आयरन व फोलेट जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं और साथ ही बीटा कैरोटीन और ल्यूटी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर है ये सब्जी
पालक में मौजूद न्यूट्रिशन
पालक गुणों का खजाना है. वजन घटाने से लेकर हीमोग्लोबिन बढ़ाने तक में फायदेमंद है, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से नहीं खाएंगे, तो फायदे की जगह पहुंच सकता है नुकसान
सेवन हो सकता है खतरनाक
डाइट में सलाद खाना अच्छी बात है, लेकिन अगर इसमें पालक के पत्तों का इस्तेमाल करने वाले हैं, तो जान लें कि इसके कच्चे पत्ते डाइजेस्टिव सिस्टम में मौजूद एन्जाइम्स के साथ मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं
सलाद में न करें इस्तेमाल
कई सारे लोग पालक का जूस पीने की सलाह देते हैं, लेकिन ये सेहत के सिए सही ऑप्शन नहीं हैं. पालक को कच्चा खाने या पीने से पेट दर्द, गैस, ब्लोटिंग जैसी कई तरह की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं
जूस नहीं होता फायदेमंद
अगर आप पालक को स्मूदी के रूप में पीते हैं, तो ये भी बना सकता है आपको बीमार. वहीं कुछ लोगों को एलर्जी की प्रॉब्लम भी हो सकती है, तो पालक को स्मूदी के रूप में बिल्कुल न लें
स्मूदी भी है बैड च्वॉइस
जूस या स्मूदी की जगह इसका सूप बनाकर पीना ज्यादा अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि उसमें पालक को पकाकर इस्तेमाल किया जाता है
ऐसे करें सेवन
हर मुश्किल में हार्ट को फौलाद बना सकते हैं ये फूड!