Diabetes के मरीजों के लिए टॉनिक हैं ये देसी ड्रिंक
Moneycontrol News May 20, 2024
By Roopali Sharma
डायबिटीज की समस्या आज एक आम बीमारी बनती जा रही है. खासकर भारत में इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने के लिए खाने का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है
इसके लिए आप कुछ नेचुरल चीजों से बनी ड्रिंक का सेवन करें तो काफी लाभ हो सकता है
सत्तू शरबत भुने हुए चने, जीरा, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, पुदीना और काले नमक से बनाया जाता है. यह सभी चीजें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जाने जाती हैं
Sattu Sharbat
पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर नारियल पानी कैलोरी में कम होता है. जो ब्लड शुगर को मेंटेन रखने में मदद करता है
Coconut Water
डायबिटीज के रोगियों के लिए पानी सबसे अच्छा विकल्प है. ऐसा इसलिए है क्योंकि ये आपके ब्लड शुगर के स्तर को नहीं बढ़ाएगा
Drinking Water
मेथी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. डायबिटीज रोगियों के लिए भी मेथी के बीज का पानी हेल्दी होता है, क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर होता है
Fenugreek Seeds Water
करेला का रस शुगर के मरीजों के लिए सबसे बेस्ट है. इस सब्जी में ऐसे यौगिक होते हैं जो नैचुरली ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं
Bitter Gourd Juice
डायबिटीज में ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं. हाल ही में हुई एक रिसर्च बताती है कि दिन में 6 कप ग्रीन टी पीने से आपको टाइप 2 डायबिटीज से राहत मिल सकती है
Green Tea
आंवला में क्रोमियम होता है, एक ऐसा मिनरल है, जो कार्बोहाइड्रेट Metabolic को कंट्रोल करता है. और साथ ही यह डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक हैं
Amla Juice
यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं
नाश्ता हो या इवनिंग स्नैक्स रखेंगे पेट को ठंडा ये डिशेज
Find out More