हीट स्ट्रोक से बचना है तो डाइट में शामिल कर दें ये फूड्स

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 01, 2024

गर्मी की मौसम ने दस्तक दे दी है और चढ़ते पारे के साथ कई हेल्थ प्रॉब्लम भी शुरू हो जाती है

मौसम विज्ञान विभाग के मुताब‍िक 7 राज्यों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है

ऐसे में सवाल आता है कि इस हीट वेव से कैसे बचा जाए और अपने शरीर को कैसे इसके ल‍िए तैयार करें 

आज हम आपको ऐसे फूड आइटम्‍स के बारे में बता रहे हैं ज‍िन्‍हें आपको इस गर्मी में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए

इस फल में कई सारे और न्‍यूट्र‍िएंट्स होते हैं जो आपको हीट स्‍ट्रोक या गट से जुड़ी समस्‍याओं से बचाता है. गर्मियों में बेल का जूस पीना बहुत फायदेमंद साब‍ित हो सकता है

Wood Apple Juice

दही और छाछ न सिर्फ आपको हाइड्रेटेड रखेंगे बल्कि पेट से जुड़ी किसी भी समस्या से भी बचाएंगे

Curd & Buttermilk 

सत्तू का शर्बत गर्मियों में हमें डिहाइड्रेशन से भी बचाता है. और हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है

Sattu 

नारियल पानी में पाया जाने वाला खास एंजाइम शरीर को ठंडक पहुंचाता है

Coconut Water

ताजे फल जैसे तरबूज, गन्ना और अन्य पानी से भरपूर फलों का सेवन करने से हीट स्ट्रोक को रोकने में मदद मिल सकती है

Fresh Fruits

खीरा शरीर को ठंडा और ताजा रखने में मदद करता है. आप खीरा सलाद के तौर पर खा सकते हैं

Cucumber

इन चीजों का सेवन करके आप अपने शरीर को लू से बचाने में मदद कर सकते हैं

दही में चीनी या नमक..क्या मिलाना ज्यादा फायदेमंद?
Find out More