बॉडी को करना चाहते हैं नेचुरली डिटॉक्स, तो आज ही अपनाएं ये ड्रिंक

By Roopali Sharma

Moneycontrol News July 10, 2024

व्यक्ति के शरीर के दो अंग किडनी और लिवर बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. अगर इनमें से किसी एक अंग में भी कोई समस्या हो जाए तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है

किडनी और लिवर है महत्वपूर्ण अंग

इन दोनों का काम शरीर को डिटॉक्सीफाई करना यानि  शरीर से वैस्ट मैटेरियल्स को बाहर निकालती है. किडनी और लीवर अंदर से शरीर को साफ़ करने का काम करती है

शरीर को  डिटॉक्स करने का कार्य 

बाज़ार में कई तरह की डिटॉक्स ड्रिंक्स मिलती हैं. लेकिन आप घर पर ही अपने किचिन में मौजूद चीजों से डिटॉक्स ड्रिंक्स बना सकते हैं

डिटॉक्स ड्रिंक्स

इन दोनों को ब्लेंड करके और ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डालकर डिटॉक्स ड्रिंक बनाई जा सकती है. इस ड्रिंक को पीने पर शरीर को कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को भी दूर रखते हैं

खीरा-पुदीना ड्रिंक

तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड करें और इसमें नींबू का रस मिला लें. तैयार है आपकी रिफ्रेशिंग डिटॉक्स ड्रिंक. इस ड्रिंक से शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स और लाइकोपीन मिलता है जो शरीर से टॉक्सिंस को फ्लश करके निकालता है

तरबूज की ड्रिंक

एक गिलास गर्म पानी लेकर उसमें आधे नींबू का रस निचोड़कर डाल लें. सुबह की शुरूआत इस पानी से की जा सकती है. इससे शरीर बेहतर तरह से डिटॉक्स होता है

नींबू पानी

धनिया के एंटी-ऑक्सीडेंट्स इसकी ड्रिंक को एक अच्छी डिटॉक्स ड्रिंक्स बनाते  हैं. एक गिलास पानी में आधा चम्मच धनिया के दाने डालें और पानी उबाल लें. इस पानी को छानकर गर्म ही पिएं

धनिया का पानी

मेथी सेहत से जुड़े कई फायदे देता है. यह बॉडी डिटॉक्स करने  में मदद करता है. मेथी दाने को पानी में उबालकर पीना बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है

मेथी का पानी

 चुकंदर में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई विटामिन पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इससे शरीर बेहतर तरह से डिटॉक्स होता है

चुकंदर का जूस

नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और इसे एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है. यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और त्वचा को  चमकदार बनाता है

नारियल पानी

इन ड्रिंक्स को पीने पर ब्लोटिंग, गैस, सिर दर्द, मॉर्निंग सिकनेस, कब्ज और त्वचा संबंधी दिक्कतों से भी छुटकारा मिल सकता है. वहीं, डिटॉक्स ड्रिंक्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी असरदार होती हैं

डिटॉक्स ड्रिंक्स हैं असरदार

क्या आप जानते हैं कब करना चाहिए कोलेस्ट्रॉल टेस्ट?
Find out More