प्रोटीन लिए बैठी ये सब्जी, एक-एक मसल्स में भर देगी ताकत!
Moneycontrol News May 09, 2024
By Roopali Sharma
प्रोटीन, एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है, जो शरीर के लिए काफी जरूरी होता है. प्रोटीन शरीर में कई कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने वजन के अनुसार प्रोटीन का सेवन करना चाहिए
आज हम आपको कुछ ऐसी हरी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें प्रोटीन काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिनसे प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं
हरी सब्जियों न केवल प्रोटीन की कमी को पूरा करती हैं, बल्कि ये विटामिन और मिनरल्स की जरूरत को भी पूरा करती हैं
रोजाना पालक को अपनी डाइट में शामिल करके आप प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं. इस हरी सब्जी में कैल्शियम, विटामिन, और मैंगनीज पाया जाता है
Spinach
सेम के दानों को लाइमा बीन्स कहते हैं. 170 ग्राम बीन्स में 12 ग्राम प्रोटीन, 9 ग्राम फाइबर होता है. इसकी सब्जी बनाकर खाना काफी फायदेमंद साबित होता है
Lima Beans
ब्रोकली प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं, 100 ग्राम ब्रोकली से आपको लगभग 3 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है
Broccoli
मटर के दानों में 134 कैलोरी, 8.6 ग्राम प्रोटीन और 8.8 ग्राम फाइबर होता है. इसकी सब्जी बना सकते हैं या सलाद के साथ इसका सेवन कर सकते हैं
Peas
स्प्राउट्स में विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. 100 ग्राम स्प्राउट्स से लगभग 4 ग्राम प्रोटीन आपको मिल सकता है
Sprouts
प्रोटीन के लिए मशरूम खाना बेहद फायदेमंद होता है लेकिन इसके साथ साथ मशरूम में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं
Mushrooms
यहां बताए गए सुझाव सभी लोगों के लिए अलग हो सकते हैं इसलिए किसी हेल्थकेयर से सलाह लेने के बाद ही आजमाएं
बड़े काम की है आम की गुठली, कूड़े में फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे